फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   61 golfers will challenge in Adani Invitational Golf Championship today

Noida News: अदाणी आमंत्रण गोल्फ चैंपियनशिप में आज 61 गोल्फर पेश करेंगे चुनौती

Wed, 02 Apr 2025 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
61 golfers will challenge in Adani Invitational Golf Championship today
दूसरे राउंड में युवराज सिंह सिंधू और अर्जुन प्रसाद संयुक्त रूप से पहले नंबर पर रहे
विज्ञापन

126 गोल्फर ने 61 के क्लब में शामिल होने के लिए एक-दूसरे को चुनौती दी
संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में चल रही अदाणी आमंत्रण गोल्फ चैंपियनशिप के दूसरे राउंड में भारत के युवराज सिंह सिंधू और अर्जुन प्रसाद ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले 61 गोल्फर बृहस्पतिवार से 1.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि के लिए दावेदारी पेश करेंगे।

दूसरे दिन 126 गोल्फर ने 61 के क्लब में शामिल होने के लिए एक-दूसरे को चुनौती दी। इसमें चंडीगढ़ के युवराज सिंह सिंधू और दिल्ली के अर्जुन प्रसाद ने दूसरे राउंड में अंडर-7 में 137 अंक का स्कोर हासिल करके शीर्ष पर स्थान प्राप्त किया। पीजीटीआई में दो बार विजेता रहे युवराज (70-67) ने बुधवार को 67 का स्कोर बनाया। युवराज ने दूसरे दिन अपना पूरा जोर लगाया और पहले 10 होल में सात बर्डी लगाईं, जिसमें उन्होंने अपने आयरन और वेजेज को बेहतरीन तरीके से मारा। इस दौरान गोल्फर तीसरे होल में होल-इन-वन से बाल-बाल चूक गए। 10वें होल में चिप-इन किया और कुछ बेहतरीन चिप्स और शानदार बंकर शॉट लगाए। जिससे उनके लिए बर्डी कन्वर्जन आसान हो गया। गोल्फर ने मंगलवार को 10वें स्थान से छलांग लगाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अर्जुन (68-69) ने 69 का स्कोर बनाया और मंगलवार को तीसरे स्थान से छलांग लगाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने दूसरे राउंड में चार बर्डी और एक बोगी बनाई। अर्जुन की तीन बर्डी दो बेहतरीन अप और डाउन व एक बेहतरीन बंकर शॉट के परिणामस्वरूप पार-5 पर आईं। चंडीगढ़ के ही गोल्फर हरेंद्र गुप्ता ने दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 66 बनाया और वे अंडर-6 138 अंक के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उनके साथ दिल्ली के हनी बैसोया भी रहे, जिन्होंने 68 के अपने राउंड के दौरान दो ईगल लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के खिलाड़ियों ने भी पेश की दावेदारी
पहले राउंड में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे जिले के सप्तक तलवार ने 72 का कार्ड खेला और दिन का समापन पर ग्रेटर नोएडा के सर्वश्रेष्ठ पेशेवर गोल्फर चुने गए। वे पांच अंडर 139 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। हाफवे कट तीन ओवर 147 पर आया। साठ पेशेवर और एक शौकिया खिलाड़ी ने कट हासिल किया। कट बनाने वाले एकमात्र शौकिया खिलाड़ी नोएडा के सुखमन सिंह (71) रहे, जो दो ओवर 146 के साथ 31वें स्थान पर थे। पीजीटीआई के मीडिया मैनेजर निखिल कलां ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 61 गोल्फर तीसरे राउंड में खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed