{"_id":"6690a63b7503bdc9830b39a9","slug":"6-people-injured-in-three-separate-road-accidents-in-jewar-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road accident in Jewar: कार बस से टकराई, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; तीन अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road accident in Jewar: कार बस से टकराई, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; तीन अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल
Fri, 12 Jul 2024 09:13 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 12 Jul 2024 09:13 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के जेवर में तीन अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के नीचे यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ।
विज्ञापन
Road accident in Jewar
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के जेवर में तीन अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के नीचे यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां एक कार बस से टकरा गई।
विज्ञापन
इस हादसे में हरियाणा के पानीपत निवासी मिंटू जागडा पुत्र नरेश उम्र 23 वर्ष, गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी विजय मित्तरल पुत्र अमर सिंह उम्र 70 वर्ष, किरण मित्तल पत्नीव विज मित्तल 65 वर्ष, बीना यादव पत्नीा राजवीर उम्र 48 वर्ष गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षा कर्मीयों ने सभी घायलों को जेवर के निजी अस्पवताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
दूसरी घटना में जेवर पलवल मार्ग पर यमुना पुल के समीप बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एटा के कासगंज के गांव नगला बेरिया निवासी लखन पुत्र राधेश्यासम उम्र 24 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में घायल को जेवर के निजी अस्पयताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
तीसरा हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर हुआ। जहां कानपुर नगर निवासी विवेक सिंह पुत्र विष्णु प्रताप सिंह उम्र 29 को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए देर रात 1 बजे घायल कर दिया। टोल सुरक्षा कर्मीयों ने विवेक को जेवर के निजी अस्प ताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।