फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   6 metro station at noida airport line

नोएडा एयरपोर्ट मेट्रो : छह स्टेशन बनाने पर मुहर

Tue, 02 Feb 2021 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
6 metro station at noida airport line
नोएडा एयरपोर्ट मेट्रो लाइन पर होंगे 6 स्टेशन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से नोएडा एयरपोर्ट तक मेट्रो रूट पर 25 नहीं, बल्कि 6 स्टेशन होंगे। यह एक्सप्रेस लाइन होगी और शासन ने इस पर मंजूरी दे दी है। सभी स्टेशनों के नाम भी तय कर दिए गए हैं। अब नए सिरे से इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी एनएमआरसी को दी गई है। नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही इसे भी शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है।
परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट टर्मिनल मेट्रो का निर्माण 2021 में ही शुरू होगा। यह दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो की तरह ही एक्सप्रेस लाइन होगी। इसलिए 36 किलोमीटर लंबे इस रूट पर प्रस्तावित 25 के बजाय 6 मेट्रो स्टेशन ही बनाने पर फैसला हुआ है। इस मेट्रो की गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी और इस पर 4500 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। दरअसल, नोएडा एयरपोर्ट से दिसंबर 2023 या फिर जनवरी 2024 से उड़ान शुरू होनी है। ज्यूरिख कंपनी के साथ करार में यह शर्त भी है कि नोएडा एयरपोर्ट तक मेट्रो की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

क्या होगा फायदा
- एयरपोर्ट मेट्रो रूट पर 6 स्टेशन बनने लागत करीब 4500 करोड़ होगी, जबकि पहले यह करीब 6000 करोड़ रुपये थी।
- यह ट्रैक काम शुरू होने के बाद करीब डेढ़ साल में तैयार हो जाएगा, जबकि पहले तीन साल में बनने का अनुमान था।
- एक्सप्रेस लाइन होने की वजह से एयरपोर्ट के यात्री नोएडा-ग्रेटर नोएडा से कम समय में पहुंच सकेंगे। एयरपोर्ट जाने वाले यात्री इसका उपयोग करेंगे।
- 25 स्टेशन बनाए जाते तो समय अधिक लगने के कारण एयरपोर्ट जाने वाले यात्री इसका उपयोग कम ही करते।
- यह रूट एलिवेटेड होगा और यमुना एक्सप्रेसवे के पैरलल ग्रीन बेल्ट से गुजरेगा।
कौन-कौन से होंगे मेट्रो स्टेशन
यीडा सिटी के सेक्टर 18, 20, 21, 22 डी व 28 के बाद नोएडा एयरपोर्ट टर्मिनल
-----------------
-शासन ने 6 स्टेशन के साथ नोएडा एयरपोर्ट मेट्रो को बनाने की अनुमति दे दी है। छह से सात किलोमीटर दूरी पर एक मेट्रो स्टेशन होगा। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट एनएमआरसी तैयार करेगी। एयरपोर्ट के साथ ही इसे भी शुरू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed