{"_id":"5ecd60ef8ebc3e906700be60","slug":"6-arrested-in-sex-racket-grnoida-news-noi513383539","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्मा-1 में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो महिलाओं सहित छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्मा-1 में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो महिलाओं सहित छह गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Grnoida
सिग्मा-1 में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो महिलाओं सहित छह गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। शहर के सेक्टर सिग्मा-1 स्थित गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का मंगलवार को बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर गेस्ट हाउस मालिक और दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है गेस्ट हाउस मालिक की मिलीभगत से यह धंधा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने गेस्ट हाउस से कंडोम व गर्भ निरोधक गोलियां भी बरामद की हैं। पुलिस बुधवार को सभी आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर सिग्मा-1 स्थित गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने के संबंध में सूचना मिली थी। एसीपी बृजनंदन राय व बीटा दो कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने टीम के साथ सेक्टर स्थित शिवम गेस्ट हाउस पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को मौके से सेक्स रैकेट से जुड़ी चीजें बरामद हुईं। पुलिस जांच में पता चला कि गेस्ट हाउस मालिक की मिलीभगत से धंधा संचालित किया जा रहा था। लोग अपने साथ महिलाओं को लेकर गेस्ट हाउस आते थे और बिना किसी रोक-टोक के कमरा लेकर अनैतिक कार्य करते थे। इसके अलावा गेस्ट हाउस में लड़कियों के लिए ग्राहक भी भेजे जाते थे। गेस्ट हाउस में ड्यूटी पर तैनात प्रबंधक की ओर से भी कोई रोक-टोक नहीं की जाती थी। पुलिस ने मामले में गेस्ट हाउस मालिक अनीश कश्यप, प्रबंधक दीपाल कृष्ण, राहुल शर्मा, नीरज कुमार व दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल, एक टैबलेट, स्कूटी, दो बाइक, 12 हजार रुपये नकद, कंडोम के पैकेट, गर्भ निरोधक गोलियां, मेकअप का सामान, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और होटल रजिस्टर बुक बरामद की है।