फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   6 arrest in land dispute, fir on 24

अलीवर्दीपुर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट-फायरिंग

Tue, 29 Sep 2020 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
6 arrest in land dispute, fir on 24
जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, 6 गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अलीवर्दीपुर गांव में जमीन को लेकर विवाद में सोमवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। ईकोटेक 3 कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के 12-12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही दोनों ही पक्षों के 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले में कई आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि डूब क्षेत्र में अवैध रूप से प्लॉट काटकर चारदीवारी बनाई जा रही थी। जिसे दूसरे पक्ष के लोगों ने ढहा दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि पहले पक्ष ने अपनी धमक जमाने के लिए हवाई फायरिंग की।

पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर अशोक यादव, जगदीश यादव व उसके साथियों से एक व्यक्ति ने डूब क्षेत्र में जमीन खरीदकर नींव भरवाई थी। वहां चारदीवारी बनाई जा रही थी। इस जमीन को दूसरा पक्ष अपना बता रहा था। निर्माण की सूचना मिलते ही दूसरे पक्ष के दर्जन भर से ज्यादा लोग पहुंच गए। चारदीवारी को दूसरे पक्ष के लोगों ने ढहा दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि पहले पक्ष ने हवाई फायरिंग भी की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पहले पक्ष के अशोक यादव निवासी बिसरख, विजय सिंह व जगदीश यादव निवासी सर्फाबाद नोएडा और सोनू यादव निवासी बुलंदशहर समेत 12 लोगों पर केस दर्ज किया। वहीं, दूसरे पक्ष के मोहम्मद सफी, रफीक, फकरुद्दीन, तौफीक, अरबाज समेत 12 बारह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विजय सिंह, सोनू यादव, अरबाज, मोहम्मद सफी, सुरमान अली व मोहनीश अली को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

छह लोगों की गिरफ्तारी की गई है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed