{"_id":"6a5d2ed399c65f0f720d8763","slug":"6-accused-arrested-for-assaulting-canter-driver-conductor-noida-news-c-23-1-lko1064-100658-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कैंटर चालक व परिचालक से मारपीट के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कैंटर चालक व परिचालक से मारपीट के छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने कैंटर चालक और परिचालक के साथ मारपीट करने वाले स्कॉर्पियो सवार छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कैंटर व स्कॉर्पियो में टक्कर के बाद आरोपियों ने दोनों को पीटा था।
हाथरस के नगला मान धाती निवासी श्यामपाल सिंह ने प्राथमिकी में बताया कि वो कैंटर पर हेल्पर और जितेंद्र चालक हैं।18 जुलाई को कैंटर को यमुना एक्सप्रेसवेके जीरो प्वाइंट पर खड़ा था। इसी दौरान दोपहर करीब ढ़ाई बजे थार सवार युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और डंडे-सरिया से मारपीट की।
नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान प्रियांश दुबे निवासी औरेया, रितिक रावत निवासी मयूर विहार दिल्ली, श्रीनाथ निवासी कॉलोनी टिंग नगर पुणे, वर्षित शर्मा निवासी भवीसा गांव शामली, अभिषेक यादव निवासी तुर्कीपुर गांव औरेया और मोहम्मद बकार निवासी बन्ना हाउस जामिया दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपियों की कार की टक्कर पीड़ित के कैंटर से हो गई थी, जिसके बाद आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी और भाग गए।