फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   6,594 newborns will be vaccinated in the sub-division

उपमंडल में 6,594 नौनिहालों का होगा टीकाकरण

Mon, 07 Mar 2022 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
6,594 newborns will be vaccinated in the sub-division
फिरोजपुर झिरका। उपमंडल में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान-4 के तहत सात दिवसीय टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत क्षेत्र के दो वर्ष तक के कुल 6 हजार 594 नौनिहालों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र की 385 गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देने के लिए लिटिल बेबी नीतू से अस्पताल परिसर में रिबन कटवाकर करवाकर सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ कराया गया।
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका के एसएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए न केवल लाभकारी है, बल्कि ये कई गंभीर बीमारियों से बचाव भी करता है। इस टीके के लगवाने से टीबी, पोलियो, गलघोंटू, टिटनेस, काली खांसी, पीलिया, न्यूमोनिया, खसरा, रूबेला आदि खतरनाक बीमारियों से नौनिहालों को बचाया जा सकता है। यह टीका केवल 2 साल तक के बच्चों को ही लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए क्षेत्र के लोग अपने नौनिहालों का निश्चित समय पर संपूर्ण टीकाकरण करवाना न भूलें। उन्होंने बताया कि मिशन इंद्रधनुष एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। इस अभियान को गति देने के लिए गांवों के पंच-सरपंच, धर्मगुरुओं, एनजीओ आदि की भी मदद ली जा रही है। इस अभियान के तहत बुधवार और शुक्रवार को छोड़कर प्रत्येक दिन टीकाकरण किया जाएगा। इस मौके डॉ. स्वाति, फकरुद्दीन, आसिफ खान, मंजू बाला और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed