फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   57.43 percent polling in Gautam Budh Nagar

Noida News: गौतमबुद्ध नगर में हुआ 57.43 प्रतिशत मतदान

Thu, 11 May 2023 09:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
57.43 percent polling in Gautam Budh Nagar
गौतमबुद्ध नगर में 57.43 फीसदी मतदान
विज्ञापन

सबसे अधिक 74.01 प्रतिशत मतदान नगर पंचायत जहांगीरपुर
नगर पालिका दादरी में सबसे कम 51.88 फीसदी वोट पड़े
फर्जी वोट डालने के आरोप में बिलासपुर-दादरी से नौ गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के नगर निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को 57.43 फीसदी मतदान हुआ। यह पिछले चुनाव से 6.35 प्रतिशत कम रहा है। सबसे अधिक मतदान नगर पंचायत जहांगीरपुर में 74.01 प्रतिशत और सबसे कम नगर पालिका परिषद दादरी में 51.88 फीसदी हुआ। सुबह से ही सभी जगहों के बूथों पर मतदाताओं की भीड़ रही। महिला व युवा मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया और शाम छह बजे मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मत पेटियों को पुलिस सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखा गया है।

सुबह सात बजे नगर पालिका दादरी और नगर पंचायत जेवर, जहांगीरपुर, दनकौर व बिलासपुर के 35 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। सभी जगह सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लग गई और दोपहर दो बजे तक चलती रही। दिन के साथ-साथ मतदान का प्रतिशत भी घटता चला गया। दादरी को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर दोपहर 12 बजे तक ही 50 प्रतिशत मतदान हुआ था, लेकिन इसके बाद मतदाताओं की संख्या कम होती चली गई। शाम को गिने-चुने मतदाता ही वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में पांचों जगह कुल 1,54,816 मतदाताओं में से 88,918 ने मतदान किया है। सबसे अधिक मतदान जहांगीरपुर नगर पंचायत में 74.01 फीसदी, दूसरे नंबर पर बिलासपुर में 65.73 फीसदी, तीसरे नंबर पर जेवर 64.73 और चौथे नंबर पर दनकौर में 64.28 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, दादरी नगर पालिका में सबसे अधिक मतदाता थे, लेकिन यहां पर सबसे कम 51.88 फीसदी मतदान हुआ। उधर, सुबह दादरी में सपा समर्थकों ने मतदान केंद्रों पर आईडी की जांच के नाम पर मतदाताओं को परेशान करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्ट्रांग रूम में रखी गईं मतपेटियां

शाम छह बजे के बाद सभी केंद्रों और बूथों का गेट बंद कर दिया गया, जो मतदाता अंदर थे उनका मतदान कराया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया गया। दादरी नगर पालिका की मतपेटियों का स्ट्रांग रूम मिहिर भोज इंटर कॉलेज में बनाया गया है, जेवर के जनता इंटर कॉलेज में नगर पंचायत जेवर व जहांगीरपुर और दनकौर के किसान आदर्श इंटर कॉलेज में नगर पंचायत बिलासपुर व दनकौर की मतपेटियों को रखा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि तीनों जगह स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी। स्ट्रांग रूम तक किसी को बिना अनुमति के जाने नहीं दिया जाएगा।

---

पुलिस कमिश्नर और डीएम ने लिया जायजा
जेवर और बिलासुपर में हुए विवाद के बाद पुलिस-प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को बेहद गंभीरता से लिया। मतदान शुरू होने के बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मनीष कुमार ने भ्रमण शुरू किया। सबसे पहले दोनों अधिकारी बिलासपुर नगर पंचायत में पहुंचे। यहां कई केंद्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मतदाताओं से भी मतदान के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद दनकौर, जेवर नगर पंचायत और जहांगीरपुर के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। दोपहर बार दोनों अधिकारियों ने दादरी नगर पालिका का जायजा लिया। वहीं, मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी ने भी दादरी नगर पालिका के मतदान केंद्रों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, बलराम सिंह और डाॅ. नितिन मदान नोडल अधिकारी के रूप में लगातार भ्रमण पर रहे। उधर, पर्यवेक्षक मयूर माहेश्वरी ने जेवर नगर पंचायत का भ्रमण किया और फिर वहां के स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया।
---
समय के साथ बढ़ता चला गया मतदान प्रतिशत

निकाय नौ बजे ग्यारह बजे एक बजे तीन बजे पांच बजे अंतिम
नगर पालिका दादरी 10.3 23.48 32.13 43.82 50.52 51.88
नगर पंचायत जेवर 13 32.5 46.7 54 62.87 64.73
नगर पंचायत जहांगीरपुर 10.70 29.2 45.2 51.20 64.80 74.01
नगर पंचायत बिलासपुर 14.28 31.5 46.20 57.22 64.09 65.73
नगर पंचायत दनकौर 11.70 24.5 40 50 62.28 64.28

---



पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर महिलाओं ने किया मतदान
48173 पुरुष तो 40745 महिला मतदाताओं ने डाले वोट
पिछले दो निकाय चुनाव से काफी कम मतदान, 60 प्रतिशत भी नहीं पहुंचा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। निकाय चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर मतदान किया है। सुबह मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भीड़ अधिक रही। जिले में 54.17 फीसदी पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि 45.82 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। पिछली बार के मुकाबले इस निकाय चुनाव में मतदाताओं की रूचि कम दिखी, इस वजह से 6.35 फीसदी कम मतदान हुआ है।

निकाय चुनाव में 154816 मतदाताओं को मतदान करना था। इनमें 72071 महिला और 82735 पुरुष 82735 वोटर हैं। हर बार की तरह इस बार भी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। कुल 88918 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 48173 पुरुष और 40745 महिला मतदाता शामिल हैं। प्रशासन ने महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के मकसद से पिंक बूथ भी बनाए, जहां महिला कर्मचारियों को तैनात किया गया था। उधर, इस चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत गिरा है। पिछले दो निकाय चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत 60 से अधिक रहा था, लेकिन इस बार यह सिलसिला टूट गया। इस बार वर्ष 2017 के चुनाव से 6.35 और वर्ष 2012 के चुनाव से 5.33 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। हालांकि प्रशासन ने मतदाताओं को जागरूक किया था और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की थी।
---
मतदान पर एक नजर
निकाय कुल मतदाता पुरुष महिला मतदान
नगर पालिका दादरी 95006 26744 22548 49292
नगर पंचायत जेवर 27861 9834 8201 18035
नगर पंचायत जहांगीरपुर 9420 3662 3310 6972
नगर पंचायत दनकौर 13149 4588 3865 8453
नगर पंचायत बिलासपुर 9380 3345 2821 6166

---
पिछले तीन निकाय चुनाव में जिले में हुआ मतदान
वर्ष 2023 वर्ष 2017 वर्ष 2012
57.43 63.78 62.76
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed