{"_id":"66140ae0fcc4c9287607bfb1","slug":"541-students-did-not-get-private-schools-after-the-second-lottery-noida-news-c-23-1-noi1091-29419-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दूसरी लॉटरी के बाद 541 छात्रों को नहीं मिले निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दूसरी लॉटरी के बाद 541 छात्रों को नहीं मिले निजी स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3891 ने निजी स्कूल के लिए किया था आवेदन, 1789 के आवेदन में थी कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) की दूसरी लॉटरी का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया। इसमें 1561 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किए गए, जबकि 541 छात्रों को मायूसी ही हाथ लगी है। अब सफल विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए संबंधित विद्यालय में संपर्क करना होगा। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को प्रवेश देने का प्रावधान है। इसी के तहत सोमवार को दूसरे चरण की लॉटरी निकाली गई।
लॉटरी में निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 3891 इच्छुक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 1789 अभ्यर्थियों के आवेदनों में कमी होने के कारण आवेदन निरस्त कर दिए गए। सोमवार को 2102 आवेदन की लॉटरी निकाली गई। आवंटित विद्यार्थियों को ब्लॉक स्तर से पत्र दिया जाएगा। अभिभावक वह पत्र लेकर स्कूलों में दाखिले की प्रकिया को पूरा करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि सत्यापन में 2102 आवेदनों को सही पाया गया। इनमें से लॉटरी के माध्यम से 1561 विद्यार्थियों को विद्यालय आवंटित हुए हैं। प्रवेश के लिए इन विद्यार्थियों के अभिभावकों को संबंधित विद्यालय में संपर्क करना होगा। एक से सात अप्रैल तक आवेदन का सत्यापन किया गया।
-- -- -- -- -- -- -
16 अप्रैल से तीसरे चरण के होंगे आवेदन
जिले के चारों ब्लॉक के निजी स्कूलों में आरटीई के तहत 16,516 सीट रिजर्व है। पहले व दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया के बाद तीसरे चरण के आवेदन 16 अप्रैल से आठ मई तक होंगे। जबकि अंतिम व चौथे चरण की प्रकिया एक से 20 जून तक चलेगी। दूसरे चरण में 3,891 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। उनमें से सत्यापन के बाद 1789 आवेदन को निरस्त कर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने 1602 व बीएसए की ओर से 186 आवेदनों को निरस्त किया गया। अब तक दूसरे चरण के कुल 2330 अभ्यर्थियों का दाखिला प्रक्रिया से बाहर किया चुका है।