{"_id":"5f529ab38ebc3e60db143ba9","slug":"530-infected-in-4-days-of-september-noida-news-noi53414365","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर के 4 दिन में मिले 530 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर के 4 दिन में मिले 530 संक्रमित
विज्ञापन
सितंबर के 4 दिन में मिले 530 संक्रमित
नोएडा। सितंबर में कोरोना तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। शुरू के 4 दिन में ही 530 केस सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को भी 148 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में संक्रमितों की संख्या 8481 हो गई है। इनमें 1188 सक्रिय संक्रमित कोविड अस्पतालों में उपचाराधीन है।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक, अगस्त में 200 बिस्तरों के कोविड अस्पतालों में सिर्फ 30 से 35 मरीज ही रह गए थे। लेकिन सितंबर की शुरुआत होते ही एक बार फिर संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। 10 दिनों में सक्रिय संक्रमित 700 से बढ़कर 1188 पर पहुंच गए। अभी तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। 7247 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, शुक्रवार को भी 123 संक्रमितों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी कर ली।