फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   526 meters of copper wire stolen near Botanical Garden Metro Station

Noida News: बॉटेनिकल गार्डेन मेट्रो स्टेशन के पास 526 मीटर कॉपर वायर चोरी

Mon, 07 Jul 2025 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
526 meters of copper wire stolen near Botanical Garden Metro Station
मेट्रो सेवा प्रभावित होने पर चोरी का चला पता, पुलिस सीसीटीवी से जांच में जुटी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बॉटेनिकल गार्डेन मेट्रो स्टेशन के पास से बदमाशों ने 526 मीटर कॉपर वायर चुरा ली। मेट्रो सेवा प्रभावित होने पर जांच में इस चोरी का पता चला। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के सेक्शन इंजीनियर अविनाश कुमार ने पुलिस को मामले में शिकायत दी। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

अविनाश ने पुलिस को बताया कि 3 जुलाई को कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ बॉटेनिकल गार्डेन मेट्रो स्टेशन पर गए। स्टेशन कंट्रोलर से ट्रैक एक्सेस लेकर जांच की तो ट्रैक से कॉपर केबल गायब होने के बारे में पता चला। इसके बाद गहन छानबीन की गई तो 526 मीटर कॉपर वायर चोरी पाई गई। यह जांच मेट्रो सेवा प्रभावित होने के बाद की गई। नोएडा में मेट्रो ट्रैक से कॉपर वायर चोरी होने की यह पहली घटना नहीं है। नोएडा पुलिस ने इस तरह के मामलों में रोहिंग्या समेत कई गिरोह को पहले पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed