{"_id":"5c893ccfbdec2213f6782bd8","slug":"51552497871-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, दस हजार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, दस हजार बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुआ खेलते 9 युवक गिरफ्तार, दस हजार बरामद
पुन्हाना। उपमंडल के थाना पिनगवां पुलिस ने जुआ व सट्टा खेलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को चांदडाका ढुंगेजा गांव से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों से लगभग दस हजार रुपये बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पिनगवां थाना प्रभारी समसुददीन ने बताया कि उन्हें गुप्त सुचना मिली कि गांव चांदडाका ढुेंगेजा में जुआ का खेल काफी दिनों से चल रहा है जिसमें स्थानीय जुआरियों के साथ-साथ अन्य गांवों से आकर लोग जुआ खेलते हैं। पुलिस ने बताई हुई अलग-अलग दो जगहों पर छापा मारकर 9 लोगों को मौके से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस को देख कुछ जुआरी भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए जुआरियों की पहचान नाजिम पुत्र नूर मोहम्मद, रहमु पुत्र नवाब, तैयब पुत्र मुहूर खां, शाबिर पुत्र फजरू, इल्ली पुत्र अयुब, तैयब पुत्र सुलेमान, भज्जी पुत्र कडकल्ली, सत्तार पुत्र युनूस, अजरूददीन पुत्र अब्दुल के रूप में हुई है।
पिनगवां थाना प्रभारी समसुददीन ने बताया कि दो अलग-अलग जगहों से पकडे़ गए जुआरियों से 4477 रुपये और 5910 रुपये बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ खेलने का मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।