{"_id":"5bc626cbbdec22698f4cadcd","slug":"51539712715-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक जगहों पर बढ़ा है आतंकी खतरा : गृह मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक जगहों पर बढ़ा है आतंकी खतरा : गृह मंत्री
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक जगहों पर बढ़ा है आतंकी खतरा: गृह मंत्री
गुरुग्राम। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकियों ने अपना ट्रेंड बदल लिया है। बीते दिनों यूरोप में कई सार्वजनिक जगहों पर गाड़ियों से कुचलकर या चाकू मारने की आतंकी घटनाओं से सबक लेने की जरूरत है। आतंकवादी सोशल मीडिया पर प्रचार कर भीड़ इकट्ठा कर आंतकी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हमारे पड़ोसी मुल्कों ने आतंकियों के लिए नीति बना रखी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को नई तकनीक से लैस किया जा रहा है। राजनाथ सिंह मंगलवार को मानेसर स्थित एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गारद) के 34वें स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने एनएसजी के नई वेबसाइट और ट्विटर हैंडल को लांच किया।
पाकिस्तान का नाम लिए बिना राजनाथ सिंह ने कहा कि पड़ोसी मुल्कों के कारण भारत अधिक प्रभावित रहा है। इससे यहां का विकास भी बाधित हुआ है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के आपसी तालमेल के कारण ही जम्मू-कश्मीर में कई सफल ऑपरेशन अंजाम दिए गए हैं। एनएसजी को सुदर्शन चक्र करार देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के लिए एनएसजी की एक यूनिट वहां तैनात करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक तौर पर आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी की वजह से बीते साढ़े चार वर्षों में देश में कोई बड़ी आतंकी वारदात नहीं हुई।
राज्यों में भी बनें एनएसजी की तरह कमांडो
गृह मंत्री ने कहा कि आतंकी हमले के बाद तुरंत रिस्पांस देना राज्य सरकार का काम है। ऐसे में सभी राज्यों में एनएसजी की तरह एंटी टेररिस्ट फोर्स का गठन होना चाहिए। केंद्र सरकार उस फोर्स के जवानों को एनएसजी में प्रशिक्षण दिलवाएगी। हरियाणा सरकार द्वारा गठित कवच को लेकर भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि तकनीक को मजबूत कर आतंकी घटनाओं को रोकना होगा। देश की पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और सुरक्षा सैनिक बलों को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने कदम उठाए हैं। तकनीक और कौशल दोनों अपडेट किए जा रहे हैं।