{"_id":"6678387d038f1d955c058216","slug":"51-meritorious-people-will-get-state-and-district-level-awards-grnoida-news-c-23-1-vns1013-33888-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 51 मेधावियों को मिलेगा राज्य व जिला स्तरीय अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 51 मेधावियों को मिलेगा राज्य व जिला स्तरीय अवार्ड
विज्ञापन
51 मेधावियों को मिलेगा राज्य व जिला स्तरीय अवार्ड
-सीबीएसई और सीआईसीएसई के मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआइसीएसई के 51 मेधावी छात्र-छात्राओं को राज्य और जिला स्तरीय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। शिक्षा विभाग ने चयनित विद्यार्थियों की सूची बना ली है। जल्द ही सम्मान समारोह की तिथि तय की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि 18 मेधावियों को राज्य स्तरीय और 33 को जिला स्तरीय अवार्ड दिया जाएगा। राज्य स्तरीय अवार्ड के लिए गौतमबुद्ध नगर से सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल से दस और इंटर के आठ विद्यार्थियों को चुना गया है। चयनित विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री एक लाख रुपये का चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित करेंगे। वहीं जिला स्तरीय मेरिट के लिए हाईस्कूल के 19 और इंटरमीडिएट के 14 बच्चों को चुना गया है। इन बच्चों को 21 हजार रुपये और अन्य सामग्री दी जाएगी।