फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   50,000 vehicles plying on roads without pollution checks

Noida News: बिना प्रदूषण जांच के सड़कों पर दौड़ रहे 50,000 वाहन

Wed, 22 Oct 2025 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
50,000 vehicles plying on roads without pollution checks
- परिवहन विभाग ने नोटिस जारी कर दी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एक तरफ वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। वहीं दूसरी ओर नियमों का भी उल्लंघन खुलेआम जारी है। परिवहन विभाग से प्राप्त आंकड़ो के मुताबिक जिले में करीब 50,000 वाहन बिना प्रदूषण जांच के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। विभाग की ओर से इन सभी वाहनों के मालिकों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जारी नोटिस में निर्धारित समय में प्रदूषण जांच नहीं कराने पर वाहन मालिकों पर भारी भरकम जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है।वहीं यातायात पुलिस के मुताबिक इस साल जनवरी से अब तक बगैर प्रदूषण जांच के दौड़ रहे 70,000 वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है। परिवहन विभाग के अनुसार बिना प्रदूषण जांच के वाहन चलाने पर 10,000 रुपये तक का चालान किया जा सकता है। इसके साथ ही छह महीने की जेल तक की सजा हो सकती है।



बगैर पीयूसी के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई
वर्ष बिना पीयूसी वाले वाहन कुल वसूली रुपये में
2024-25 6259 2.12 करोड़
2023-24 2518 1.01 करोड़
2025 अप्रैल से अब तक 3042 1.12 करोड़
कोट
प्रवर्तन दल बनाए जा रहे हैं। जल्द ही बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। ग्रेप के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।- सियाराम वर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed