{"_id":"64316fbb04be6bb3cc0f7cc7","slug":"50-thousand-reward-arrested-for-killing-girlfriend-noida-news-c-340-1-del1011-10268-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
- पैरोल पर की थी वारदात, गर्लफ्रैंड के लिए ही डॉक्टर के बेटे की हत्या कर गया था जेल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कोरोना काल में जेल से पैरोल के दौरान गर्लफ्रैंड की होटल में हत्या का फरार हुए 50 हजार के इनामी बदमाश मंगोलपुरी निवासी दीपक (37) को मंगोलपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इससे पहले 2010 में आरोपी ने गर्लफ्रैंड के ही शौक पूरे करने के लिए एक डॉक्टर के बेटे का अपहरण किया था। फिरौती न मिलने पर डॉक्टर के बेट की हत्या कर दी थी। इस मामले में ही उसे उम्र कैद हुई थी। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि दीपक ने अपनी गर्लफ्रैंड के शौक पूरे करने के लिए 5 जनवरी 2010 को रोहिणी के एक आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रीमल के बेटे को अगवा कर 20 लाख की फिरौती मांगी थी। रुपये नहीं मिलने पर आरोपी ने साथियों संग मिलकर हरियाणा के घरौंडा में उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दीपक सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और दीपक व उसके साथियों को उम्र कैद की सजा हुई थी। दीपक को कोविड के दौरान पैरोल मिली तो बाहर आकर उसे पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड ने एक युवक से शादी कर ली है।इस पर दीपक ने अपनी गर्लफ्रैंड को 4 दिसंबर 2020 को सुल्तानपुरी स्थित ओयो होटल में बुलाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। तब से वह फरार चल रहा था। इस बीच अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली कि आरोपी आर-ब्लॉक मंगोलपुरी इलाके में आने वाला है। यहां पहुंची पुलिस को देख आरोपी ने पथराव भी किया, लेकिन उसे दबोच लिया गया।