फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   50 thousand recovered from ambulance to take the patient to Mathura

एंबुलेंस से मरीज को मथुरा ले जाने के लिए 50 हजार वसूले

Tue, 27 Apr 2021 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
50 thousand recovered from ambulance to take the patient to Mathura
नोएडा (संदीप वर्मा)। जिले के अस्पतालों में बेड मिलना तो परेशानी का सबब बना ही है, यदि किसी दूसरे शहर के बेड का इंतजाम हो भी जाए तो लाइफ सपोर्ट पर निजी एंबुलेंस में वहां तक पहुंचाना आसान नहीं है। उसके लिए दो या तीन गुनी तक कीमत चुकानी पड़ रही है। एक ऐसे ही मामले में शहर के जीएल बजाज कॉलेज में निदेशक मंजू खत्री को मथुरा के केडीसी अस्पताल तक ले जाने के लिए एंबुलेंस का किराया 50 हजार वसूला गया।
विज्ञापन

नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बताया कि उनकी पत्नी मंजू खत्री (57 वर्ष) कॉलेज में प्लेसमेंट सेल की निदेशक हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एक अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन अस्पताल प्रशासन रेमडेसिविर इंजेक्शन और अन्य चीजों का इंतजाम करने के लिए दबाव डाल रहा था। उन्होंने अन्य जगह प्रयास किए तो मथुरा के केडीसी अस्पताल में बेड का इंतजाम हो गया। फिर अनिल ने पत्नी को मथुरा ले जाने का इंतजाम शुरू किया। एक अस्पताल की लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस ने समय अधिक लगने का हवाला देकर जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रेटर नोएडा में एंबुलेंस चलवाने वालों से बात की गई। उन्होंने छोटे वेंटिलेटर और एक अटेंडेंट युक्त एंबुलेंस से मरीज को मथुरा ले जाने के 50 हजार रुपये मांगे। मरीज की जान बचाने के लिए उन्होंने हामी भर दी। अनिल खत्री का कहना है कि ऐसे कठिन समय में लोगों को मरीजों का फायदा नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मथुरा में उनकी पत्नी का अच्छा उपचार चल रहा है और अभी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed