{"_id":"63e50ca513c43f8c9f01b1b7","slug":"50-countries-engaged-in-attracting-tourists-noida-news-c-23-1-noi1091-3174-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: विश्वभर के पर्यटकों को आकर्षित करने में लगे 50 देशों का पर्यटन उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: विश्वभर के पर्यटकों को आकर्षित करने में लगे 50 देशों का पर्यटन उद्योग
विज्ञापन
पर्यटकों को आकर्षित करने में लगा 50 देशों का पर्यटन उद्योग
केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने साटे-2023 और एससीओ ट्रैवल मार्ट का किया उद्घाटन
इंडिया एक्सपो मार्ट में शनिवार तक आयोजन, 1200 से अधिक प्रदर्शक ले रहे हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में बृहस्पतिवार से लगे पर्यटन मेले साटे-2023 एक्सपो में 50 देशों का पर्यटन उद्योग देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में लगा है। इस मौके पर 1200 से अधिक प्रदर्शकों ने स्टॉल लगाकर अपने पर्यटन स्थल और होटल उद्योग की खासियतें बताईं। इनफार्मा मार्केट्स इन इंडिया की ओर से आयोजित मेले का उद्घाटन बृहस्पतिवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने किया। 11 फरवरी तक चलने वाली प्रदर्शनी की थीम ‘समावेशी एवं स्थायी पर्यटन’ है।
रेड्डी ने कहा कि जी-20 ने हमें यात्रा और पर्यटन क्षेत्र में मौजूद अवसरों को 56 विभिन्न देशों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया है। देश में पर्यटन बढ़ाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया जा रहा है। धार्मिक स्थलों में बेहतर इंफ्रा और सुविधाओं से भी पर्यटन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। इनमें रामायण सर्किट, आगरा-मथुरा-वृंदावन सर्किट हैं। जम्मू-काश्मीर में भी पर्यटन बढ़ा है। देशभर में 2027 तक पर्यटन सेक्टर 25,600 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच जाएगा।
इस दौरान मॉरिशस के उपप्रधानमंत्री और आवास व भूमि उपयोग नियोजन मंत्री लुईस स्टीवन ओबीगादो, इंडोनेशिया के डिप्टी मिनिस्टर नी मेड आयु मारथिनी, सउदी टूरिज़्म प्राधिकरण एशिया पैसिफिक के चीफ मार्केट्स अधिकारी अल्हासन अली अलदाबाघ, थॉमस कुक इंडिया लिमिटेड के एमडी माधवन मेनन, पर्यटन मंत्रालय मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
13.70 करोड़ नौकरियां बनाने की क्षमता
इनफोर्मा मार्केट्स इन इंडिया के एमडी योगेश मुद्रास ने बताया कि पर्यटन सेक्टर में 13.70 करोड़ नौकरियां और उद्यमिता के अवसर उत्पन्न करने की क्षमता है। प्रदर्शनी में पर्यटन स्थलों पर होटल उद्योग, ट्रैवल कंपनियों और पर्यटन उद्योग से जुड़े अन्य कारोबारियों को एक मंच पर लाया गया है। इससे पर्यटन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदर्शनी में 1200 से अधिक प्रदर्शक, 600 से अधिक विदेशी मेहमान और देश के 120 से अधिक शहरों से एजेंट-ऑपरेटर्स-पेशेवर हिस्सा ले रहे हैं।
-- -
जम्मू-कश्मीर फोकस राज्य
साटे भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उत्तर प्रदेश मेजबान और जम्मू-कश्मीर फोकस राज्य है। आयुष मंत्रालय साटे 2023 के लिए वेलनेस पार्टनर है। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख, बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिसा, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तराखंड पार्टनर राज्य हैं। केरल, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकाबार, दिल्ली और पंजाब के अलावा उत्तर-पूर्वी राज्यों से भी अच्छी भागीदारी दर्ज की है।