फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5 inter state gang member arrested

पांच अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

Thu, 07 Jan 2021 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
5 inter state gang member arrested
कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मंगलवार रात सेक्टर-117 से सरगना समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की तीन कार और लॉक तोड़ने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस गिरोह के बाकी बदमाशों की तलाश में जुटी है। नोएडा जोन के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान संभल निवासी नफीस, उत्तमनगर, दिल्ली निवासी मोहम्मद आसिम, मोदीनगर निवासी शहजाद, ओल्ड फरीदाबाद निवासी हसीन अहमद और नूंह निवासी तौफीक के रूप में हुई है। इनके पास से दो टॉर्च, छोटी बैटरी, दो चिमनी, एक पेपर कटर, हथौड़ी, ड्रिल मशीन, दो स्विच, 9 चाबी व पांच चाकू भी बरामद हुए हैं। एडीसीपी ने बताया कि गिरोह का सरगना नफीस खड़ी गाड़ियों के लॉक तोड़ने में माहिर है। इस पर नोएडा, दिल्ली समेत एनसीआर के अन्य शहरों में 19 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed