{"_id":"63e156659426bb71195a6c2b","slug":"471-pairs-married-na-news-c-15-1-46618-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 471 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, दिए गए उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 471 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, दिए गए उपहार
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 471 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 121 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया तो वहीं 350 हिंदू जोड़े मंत्रोच्चारण के साथ सात फेरों के बंधन में बंधकर एक दूसरे के हो गए। कार्यक्रम में भाजपा के एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कार्य संपन्न कराने के लिए सभी जोड़े अपने परिजनों संग आगापुर रोड स्थित गीत रिसॉर्ट में पहुंचे थे। यहां पर 350 हिंदू जोड़ों का विवाह पंडित की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। जोड़ों को पूजा अर्चना के बाद सात फेरे दिलाकर जीवन भर साथ रहने का संकल्प दिलाया गया। 121 मुस्लिम जोड़ों को काजी द्वारा निकाह पढ़वाया गया। इन सभी जोड़ों को योजना के तहत आवश्यक उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल ने परिणय सूत्र में बंधे नव विवाहित जोड़ों को मंगल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार विमल, जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव, एआर कोऑपरेटिव गणेश गुप्ता सहित समस्त ब्लॉक के बीडीओ व निकायों के ईओ मौजूद रहे।