फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   46 new corona cases, one dies

कोरोना से एक मौत, 46 नए मामले

Mon, 26 Apr 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
46 new corona cases, one dies
नूंह। कोरोना संक्रमण जिले में कहर बरपा रहा है। अभी तक जिले में आधा दर्जन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सोमवार कोरोना से जिले में एक और मौत हुई। कोरोना के 46 नए केस भी सामने आए। हालांकि इस बीच 50 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को कोरोना से इंडरी खंड के गांव किरंज निवासी 51 वर्षीय एक व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा। उक्त व्यक्ति को परिजनों ने इलाज के लिए 18 अप्रैल को सोहना के वर्धमान अस्पताल एंड ट्रॉमा सेंटर से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि बाद में हो पाई।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में 46 नए मामलों में नलहड़ मेडिकल कॉलेज 10, नूंह में 11, पलडी में 4, मांडीखेड़ा में 3, अड़बर, उमरा, गोहाना, आकेड़ा, जफराबाद, छपेड़ा, रायपुरी, ऊंटका, खेड़ला, मोहम्मदपुर अहीर, मानुवास, नगीना, कालियाका, सांठावाड़ी, गुलालता, सालाहेड़ी, चंदेनी व बाई में एक-एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जिले में कोरोना का 216 एक्टिव मरीज है। जिले में अभी 2783 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह नमूने आरटी-पीसीआर एवं रेपिड एंटीजन टेस्टिंग किट द्वारा लिए जा रहे हैं। जिले में अब तक कोरोना के 2049 मामले सामने आए हैं। जिनमें अब तक 1898 मरीज ठीक हो गए हैं।

वहीं कोरोना से जिले में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 63672 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 57635 लोगों का निगरानी में रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 6037 लोग सर्विलांस में हैं। अब तक 230247 लोगों के नमूने जांच के लिए लैब में भेजे जा चुके हैं जिनमें से 224642 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed