फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   45 percent people did not get ration due to server being down

Noida News: सर्वर डाउन होने से 45 फीसदी लोगों को नहीं मिला राशन

Sun, 24 Mar 2024 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
45 percent people did not get ration due to server being down
सर्वर डाउन होने से 45 फीसदी लोगों को नहीं मिला राशन
विज्ञापन

-त्योहार पर राशन न मिलने से लोग परेशान, लाइन में लगने के बाद लौट रहे मायूस
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नई व्यवस्था के तहत ई वेइंग मशीन और इलेक्ट्रॉनिक कांटे से भले ही वितरण करना शुरू कर दिया है, लेकिन होली के दौरान इस बार 45 फीसदी लोगों को राशन नहीं मिल रहा है। त्योहार पर खुशी मनाना तो दूर इस बार खाने के भी लाले पड़ने के डर से लोग परेशान हैं। लोग दिनभर लाइन में लगकर शाम को निराश लौट रहे हैं। हालांकि विभाग दावा कर रहा है कि अगले सप्ताह तक शत प्रतिशत राशन वितरण करा दिया जाएगा।
ई वेइंग मशीन और इलेक्ट्रॉनिक कांटे से राशन वितरण की नई व्यवस्था 15 मार्च से लागू की गई है। जनपद में 365 दुकानों पर राशन का वितरण चल रहा है। कुल 2.2 लाख कार्डों पर खाद्यान का वितरण होना है। इस माह प्रति यूनिट दो किलो गेहूं, दो किलो चावल, दो किलो बाजरा दिया जा रहा है। नई मशीन से राशन डीलर के अंगुली के निशान लेने के बाद ही वितरण शुरू होता है। खाद्यान मशीन सामान वितरण से पहले कार्ड धारक का अंगूठा लेती है। इस प्रक्रिया में एक कार्ड पर खाद्यान देने में 5 से 10 मिनट का समय लगता है। ग्रामीण इलाकों में सर्वर डाउन होने पर काम रुक जाता है। सर्वर के इंतजार में कार्ड धारक लाइन में खड़े इंतजार करते रहते हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह से हर रोज आकर लाइन में लगना पड़ रहा है। लेकिन अभी तक खाद्यान नहीं मिला है। होली का त्योहार नजदीक है तो कैसे मनाएंगे।
सुशीला गौतम, निवासी चिटहेरा।
----------
नई व्यवस्था की आधी अधूरी तैयारी के बाद खाद्यान वितरण शुरू कराया गया है। सर्वर डाउन होने समेत अन्य दिक्कतों के चलते लोगों को खाद्यान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर वत्स, समाजसेवी।

-अगले सप्ताह तक सर्वर डाउन होने समेत अन्य दिक्कतों को दूर कर लिया जाएगा। तकनीकी जानकारों को दुकानों पर भेजकर खामियों को दूर कराया जा रहा है।
-चमन शर्मा जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed