फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   42.25 lakhs robbed in the name of getting a shop in a builder project

Noida News: बिल्डर प्रोजेक्ट में दुकान दिलाने के नाम पर हड़पे 42.25 लाख

Sat, 03 May 2025 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
42.25 lakhs robbed in the name of getting a shop in a builder project
नाम बदलकर तीन लोगों पर ठगी का आरोप, कोतवाली सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नामी बिल्डर ग्रुप के प्रोजेक्ट में दो दुकानें दिलाने के नाम पर 42.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। आरोप है कि आरोपियों ने न तो बिल्डर के यहां रकम जमा की और न ही अब लौटा रहे हैं। कोतवाली सेक्टर-126 में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन निवासी देवा सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अनामिका शिशौदिया और पत्नी छाया शिशौदिया के नाम पर सेक्टर-133 स्थित भूटानी एवेन्यू में दो दुकानें बुक कराई थीं। दोनों दुकान दिलवाने की बात प्रॉपर्टी डीलर आशीष शर्मा से हुई थी। आशीष सेक्टर-132 में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। उसने पिछले साल एक अप्रैल को अमन चौधरी व सुधीर चौहान को उनके पास पैसे लेने के लिए भेजा और कहा कि ये लोग बिल्डर के यहां पैसे जमा करा देंगे। पीड़ित ने आरोपियों को 17.50 लाख रुपये दिए। इस पर उन्होंने स्लिप पर हस्ताक्षर कराकर दे दिए। 25 अप्रैल 2024 को दूसरी दुकान के लिए 24.75 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद जब पीड़ित ने भूटानी बिल्डर के दफ्तर जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि पैसे जमा नहीं किए गए हैं। इसके बाद उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर के बारे में उसकी सोसाइटी में जाकर पता किया तो पता चला कि आशीष शर्मा का असली नाम आसिफ खान और अमन चौधरी का असली नाम दानिश खान है। दोनों ने अपने तीसरे सहयोगी के साथ मिलकर देवा सिंह से 42.25 लाख की धोखाधड़ी कर ली। अब पैसे मांगने पर धमकी दी जा रही है। नोएडा जोन के एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि इस मामले में कोतवाली सेक्टर-126 में आशीष शर्मा उर्फ आसिफ खान, अमन चौधरी उर्फ दानिश खान और सुधीर चौहान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed