{"_id":"5c9be296bdec2214290199ca","slug":"41553719958-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी कार्यालय से बनती है रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी कार्यालय से बनती है रणनीति
विज्ञापन
रोजाना बनती है पार्टी कार्यालयों पर प्रचार की रणनीति
- दिनभर प्रचार के बाद कार्यकर्ता शाम को सौंपते हैं रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। लोकसभा चुनाव में रोजाना पार्टी कार्यालयों पर प्रचार की रणनीति बनाई जाती है। इसके बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों की टोली क्षेत्र में प्रचार करती है। दोपहर बाद वापस कार्यालय पहुंचकर समर्थक और कार्यकर्ता अपनी रिपोर्ट ऑफिस प्रभारी को सौंपते हैं। फिर कार्यकर्ता और समर्थक घर चले जाते हैं। रात में प्रत्याशी व पार्टी के पदाधिकारियों की मीटिंग होती है और अगले दिन की फिर से रणनीति बनाई जाती है।
नोएडा में भाजपा का कार्यालय सेक्टर-9 में खोला गया है। शाम को विधान सभाओं में प्रचार करने वाले समर्थक और कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचते हैं और पूरे दिन के स्थिति प्रभारी को बताते हैं। रात करीब 10 के बाद प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह प्रचार करने वालों से माहौल, किस स्थान और विधान सभा में प्रचार किया और कितने लोगों को अपने समर्थन में लिया है। इसकी जानकारी लेने के बाद फिर से अगले दिन की योजना बनाई जाती है। कार्यालय प्रभारी को बताया जाता है कि कौन व्यक्ति किसके साथ किस विधान सभा में जाएंगे।
वहीं, बसपा-सपा-रालोद के प्रत्याशी सतवीर नागर का कार्यालय बरौला स्थित हनुमान मूर्ति मार्केट के पास है। यहां सुबह से लेकर शाम तक कुछ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सुबह प्रचार करने वालों को विधान सभा वार कार्यक्रम बनाकर दे दिए जाते हैं। शाम को उनसे विधान सभावार जानकारी ली जाती है। इसके बाद प्रत्याशी और तीनों पार्टियों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी बैठक लेते हैं। जिसमें अगले दिन की जिम्मेदारी तय की जाती है। नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी का कार्यालय खोलने के लिए उचित स्थान की तलाश की जा रही है।