{"_id":"5c6062ecbdec222720373dfe","slug":"41549820652-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरवेल सील करवाने निगम टीम के साथ गए पिता-पुत्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरवेल सील करवाने निगम टीम के साथ गए पिता-पुत्र को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बोरवेल सील करवाने निगम टीम के साथ गए पिता-पुत्र को पीटा
गुरुग्राम। गांव घाटा में बिना परमिशन हो रहे बोरवेल की शिकायत करना बुजुर्ग और उनके बेटे को भारी पड़ गया। गांव के ही चार लोगों ने पिता-पुत्र को पीट दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। पीड़ित ने गांव में बिना परमिशन हो रहे बोरवेल को सील करवाने के लिए सीएम विंडो, नगर निगम और पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद निगम की टीम शिकायतकर्ता को लेकर मौके पर गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, गांव घाटा निवासी गजराज (60) ने गांव में बिना परमिशन हो रहे बोरवेल की शिकायत दी थी। नगर निगम की टीम 6 फरवरी को कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी। इस दौरान गजराज और उनका बेटा राहुल टीम को मौके पर ले गए। यहां निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी। इस पर देशराज के बेटे अनिल, प्रवीण ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे बचने के लिए वह अपने घर की तरफ भागे। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ उन पर हमला बोल दिया। घर में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-----