फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   41 women and girls are disappearing from the capital every day.

Noida News: राजधानी से रोजाना गायब हो रहीं 41 महिलाएं और बच्चियां

Fri, 31 Oct 2025 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
41 women and girls are disappearing from the capital every day.
--इस साल 15 अक्तूबर तक 19682 लोग लापता हुए, इनमें 61 फीसदी महिलाएं और बच्चियां
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। राजधानी से औसतन हर दिन 41 महिलाएं और बच्चियां गायब हो रही हैं। इस साल एक जनवरी से 15 अक्तूबर तक 19,682 लोग लापता हुए, जिनमें से 61 फीसदी यानी 11,917 महिलाएं और बच्चियां शामिल हैं। ऐसे में औसतन हर रोज 41 महिलाएं और बच्चियां गायब हो रही हैं। वहीं पुरुषों की संख्या 7,765 (39 फीसदी) है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले कई वर्षों से महिलाओं का लापता होने का अनुपात लगातार ऊंचा बना हुआ है।
पुलिस के अनुसार, कुल लापता व्यक्तियों में से 55 फीसदी (10,780) को अब तक खोजा जा चुका है। इनमें से 6,541 महिलाएं (61 फीसदी) और 4,239 पुरुष (39 फीसदी) हैं। वहीं, 4,854 लापता बच्चे (25 फीसदी) और 14,828 वयस्क (75 फीसदी) दर्ज किए गए। स्थिति यह है कि दिल्ली पुलिस के दशकभर (2015–2025) के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 10 वर्षों में कुल 2.51 लाख लोग लापता हुए, जिनमें 56 फीसदी (1,42,037) महिलाएं और 44 फीसदी (1,09,737) पुरुष थे।
विज्ञापन




--किशोरियां सबसे अधिक जोखिम में...

आंकड़े बताते हैं कि लापता बच्चों में 72 फीसदी (3,509) बच्चियां और 28 फीसदी (1,345) लड़के हैं। 12 से 18 वर्ष के बीच के किशोर सबसे अधिक प्रभावित समूह हैं। इस आयु वर्ग में 4,167 बच्चे लापता हुए, जिनमें 78 फीसदी (3,258) बच्चियां और 22 फीसदी (909) लड़के हैं। पुलिस अब तक 68 फीसदी (2,231) बच्चियाें और 72 फीसदी (653) लड़कों को खोजने में सफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------



--कम उम्र के बच्चों का भी रिकॉर्ड चौंकाने वाला...
-0 से 8 वर्ष के आयु वर्ग में 304 बच्चे लापता हुए, जिनमें 41 फीसदी (124) बच्चियां और 59 फीसदी (180) लड़के थे। इनमें से क्रमशः 60 फीसदी बच्चियां और 51 फीसदी लड़के बरामद किए गए।
-8 से 12 वर्ष के बीच 383 बच्चे लापता हुए, जिनमें 33 फीसदी बच्चियां और 67 फीसदी लड़के थे। इनमें से लगभग 74 फीसदी बच्चों को खोजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed