फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   41 thousand cheated in the name of giving oxygen cylinders, accused arrested

ऑक्सीजन सिलिंडर देने के नाम पर 41 हजार ठगे, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 May 2021 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
41 thousand cheated in the name of giving oxygen cylinders, accused arrested
नोएडा। आपदा के दौर में ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसंट्रेटर के नाम पर ठगी का सिलसिला थम नहीं रहा है। सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संपर्क कर ठगी कर रहा था। आरोपी के पास से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस की टीम ने सोमवार को वैशाली निवासी विशाल सिंह उर्फ निशांत को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसंट्रेटर के नाम पर जरूरतमंद लोगों से संपर्क कर अपने खाते में पैसे मंगवाता था और फिर नंबर बदल लेता था। कोतवाली पुलिस को एक शिकायत मिली थी। इसके मुताबिक शिकायतकर्ता ने पुलिस को एक मोबाइल नंबर दिया था। उसने बताया था कि आरोपी ने ऑक्सीजन सिलिंडर देने के नाम पर 41 हजार रुपये की ठगी की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक महीने में 12 से अधिक लोगों से ठगी की है। गिरफ्तार आरोपी जरूरतमंद लोगों से 20 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक खाते में मंगवाता था। पुलिस से बचने के लिए वह मोबाइल नंबर बदल देता था या कुछ समय के लिए बंद कर देता था। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस आरोपी के साथियों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम बदलकर करता था ठगी
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी विशाल सोशल मीडिया के माध्यम से जरूरतमंद लोगों से संपर्क करता था। इसके बाद वह व्हाट्स एप पर चैट और बातचीत करता था। आरोपी अपना नाम विशाल की जगह निशांत बताता था। जरूरतमंद लोगों को विश्वास दिलाकर झांसे में लेकर ठगी करता था। आरोपी स्नातक पास है और गाजियाबाद में परिवार के साथ रहता है। उसके खाते से ढाई लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed