फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   40,308 consumers of Ujjwala scheme will get subsidy in the district

Noida News: जिले में उज्ज्वला योजना के 40,308 उपभोक्ताओं को मिलेगी सब्सिडी

Thu, 10 Aug 2023 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
40,308 consumers of Ujjwala scheme will get subsidy in the district
जिले में उज्ज्वला योजना के 40,308 उपभोक्ताओं को मिलेगी सब्सिडी
विज्ञापन

-केंद्र सरकार सितंबर में 100 प्रतिशत सब्सिडी पर उपभोक्ताओं को देगी गैस सिलिंडर
-अप्रैल, 2020 से बंद है सब्सिडी, जिले में 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने बंद कर दिया था उपयोग
-बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराने पर 5345 उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी सब्सिडी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में उज्ज्वला योजना के 40,308 उपभोक्ताओं को तीन साल बाद गैस सिलिंडर पर सब्सिडी मिलेगी। पहली सब्सिडी सितंबर में जारी होगी, जो 100 प्रतिशत होगी। हालांकि सरकार अभी दो गैस सिलिंडर पर ही सब्सिडी देगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी उपभोक्ताओं से बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कराने की अपील की है। लिंक नहीं कराने पर उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं मिलेगी।

जिले में केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना में 40,308 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लिया था। कनेक्शन लेने के समय निशुल्क सिलिंडर और चूल्हा मिला था। कुछ साल लोगों को गैस सिलिंडर पर सब्सिडी मिली थी, लेकिन अप्रैल, 2020 से सब्सिडी मिलनी बंद हो गई। इसके बाद से उपभोक्ता परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं ने गैस सिलिंडर का प्रयोग करना ही बंद कर दिया, लेकिन अब सरकार लंबे समय बाद उपभोक्ताओं को सब्सिडी देगी। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर माह के लिए एक सिलिंडर पर सब्सिडी मिलेगी। जो सितंबर माह में मिलेगी। दूसरी सब्सिडी जनवरी, फरवरी व मार्च माह के लिए एक सिलिंडर पर मिलेगी। जो जनवरी में मिल जाएगी। इस बार सब्सिडी 100 प्रतिशत मिलेगी। केंद्र सरकार की तरफ से इस संबंध में निर्देश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन



5345 उपभोक्ताओं का आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं
अभी तक 40308 उपभोक्ताओं में से 5345 का आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है। इन उपभोक्ताओं को अगस्त के आखिर तक बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करना होगा। अगर लिंक नहीं किया तो उनको सब्सिडी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से पहले लोगों को लुभाने का प्रयास
केंद्र सरकार लंबे समय बाद उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने जा रही है। फिलहाल दो सिलेंडर पर देने की तैयारी है। अगले साल लोकसभा चुनाव भी है। ऐसे में सरकार के इस फैसले को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार लोगों को लुभाने का प्रयास कर रही है।
जिले में 70 प्रतिशत से अधिक ने बंद किया प्रयोग
गौतमबुद्ध नगर में उज्ज्वला योजना के 70 प्रतिशत उपभोक्ता अब गैस सिलेंडर का प्रयोग करना बंद कर चुके हैं। सब्सिडी बंद होने के बाद महंगा सिलेंडर नहीं खरीदा गया। अब इन उपभोक्ताओं के घरों में पुराने ढर्रे से रसोई में खाना बन रहा है।


कोट्सउज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को सितंबर माह में गैस सिलेंडर पर 100 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। उससे पहले सभी उपभोक्ताओं को अपना बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक कराना होगा। ऐसा नहीं किया तो फिर उनको लाभ नहीं मिलेगा।

चमन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article