{"_id":"6176f47512a902121f5254d2","slug":"40-dengue-patients-found-mewat-news-noi6124263187","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 40 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 40 मरीज मिले
विज्ञापन
नूंह। जिले में डेंगू के डंक का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जिले में डेंगू के 40 नए मामलों के आने से कुल संख्या 246 पहुंच चुकी है। दूसरी और जिले में मलेरिया के भी अभी चार मामले सामने आए हैं। वहीं तेज बुखार से अभी 18 लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग के आंकड़े के अनुसार जिले में डेंगू से एक मौत हुई है। डेंगू व मलेरिया के प्रकोप से निपटने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले गावों में डेंगू के लारवा की जांच करने के साथ-साथ लोगों वायरल फीवर से बचाव के उपायों के प्रति आमजन को जागरूक किया। इस दौरान डेंगू प्रभावित जिले के गांवों में प्राथमिकता के साथ फॉगिंग कराई गई। सोमवार को एक साथ 40 नए मामले में जिले के तावडू, आकेड़ा, नगीना, जलालपुर, जाटका शिशवाना व सुलतानपुर में दो दो, पुन्हाना, मोहम्मदबास, चंदेनी, राहुका, औथा, भादस, निजामपुर, उलेटा, आजादपुर, अकलीमपुर, पिथौरपुरी व औथा एक एक, नूंह 4, कंसाली, पलड़ी, भिरावटी व नावली में तीन-तीन सहित कुल डेंगू के 40 नए मामले आए। जिला में डेंगू के मरीजों की निरंतर बढ़ती संख्या से जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ रही है वहीं मरीज एवं उनके अभिभावक भी पूरी तरह से परेशान हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गावों में जाकर लोगों के घरों में पानी की टंकियों, वाटर टैंकों, एवं घरों के आसपास जमा पानी में ना केवल डेंगू के लार्वा की जांच की बल्कि उनको डेंगू,मलेरिया एवं वायरल फीवर से बचने के उपाय भी बताए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों फागिंग भी कराई।
लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में डेंगू का प्रकोप पूरे पीक पर चल रहा है। बरसात के बाद हुए जलभराव के कारण पांच साल बाद अचानक से जिले में बढ़ी मरीजों की संख्या चिंताजनक है। इससे निपटने के लिए लोगों की जागरूकता काफी अहम है।
विज्ञापन
डेंगू पर एक नजर
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में अभी तक डेंगू के 893 सैंपल लिए है। इनमें से 246 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि 647 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 228 स्वस्थ हो गए है। 11 लोगों का घर पर इलाज चल रहा है। 6 अस्पताल में भर्ती है।
सोमवार को जिले में डेंगू के 40 नए मामले आने से जिले में अब डेंगू के 246 मामले हो चुके हैं जबकि डेंगू से 1 मौत हो चुकी है। मलेरिया के अब तक केवल चार केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों लोगों को गांवों में लगातार जागरूक कर रही है।
- डॉ विक्रम सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी नूंह