फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4 thousand trips of special trains will be made during festivals

Noida News: त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनों के लगेेंगे 4 हजार फेरे

Fri, 29 Aug 2025 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
4 thousand trips of special trains will be made during festivals
--उत्तर रेलवे की ओर से जल्द जारी होंगे स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी
विज्ञापन


--दिल्ली से बिहार की तरफ यात्रा करने वालों की मिलेगी सुविधा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। इस बार यात्रियों को सुविधा देने के लिए 4000 से अधिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे लगवाए जाएंगे। इनमें देश की आधुनिक और तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत को भी शामिल करने पर विचार हो रहा है। खासतौर पर दिल्ली से पटना और लखनऊ से छपरा के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चल सकती है। यह पूर्वी राज्यों की ओर सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि बीते वर्ष दीपावली और छठ पर यात्रियों के लिए 3198 स्पेशल फेरे चलाए गए थे। इस बार यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए इसे बढ़ाकर 4000 से अधिक फेरे करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों का विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा, ताकि यात्री समय पर टिकट बुक करा सकें। बताया जा रहा है कि उत्तर रेलवे के अलावा अन्य जोन भी यात्रियों की सुविधा के लिए तैयारी कर रहे हैं। पूरे देशभर से दीपावली और छठ के मौके पर करीब 12000 स्पेशल फेरे चलाने की योजना है। त्योहारों पर सबसे अधिक भीड़ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की ओर जाती है।
विज्ञापन

-------------------



जल्द जारी होगा शेड्यूल ...

अधिकारियों के अनुसार, स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था लागू करने के लिए बड़े स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। ट्रेनों के नाम, नंबर और समय-सारणी जल्द जारी की जाएगी। अभी की स्थिति यह है कि नियमित ट्रेनों में दीपावली और छठ के दिनों के लिए सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। ऐसे में यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का इंतजार है। इस बार रेलवे यात्रियों को थर्ड एसी इकोनॉमी स्पेशल ट्रेनों की सुविधा देगा। इनमें सभी कोच एक ही श्रेणी के होंगे और किराया सामान्य थर्ड एसी टिकट से कम होगा। इससे यात्रियों को कम खर्च में आरामदायक यात्रा का आनंद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed