{"_id":"603e986e8ebc3ee95f32385f","slug":"4-arrested-for-laptop-and-bike-theft-noida-news-noi5688652107","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री से लैपटॉप व बाइक चोरी में चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री से लैपटॉप व बाइक चोरी में चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने फैक्ट्री से लैपटॉप व बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। आरोपी फैक्ट्री से चोरी करने के बाद कम कीमत पर बाइक व लैपटॉप ऑन डिमांड बेच देते थे। गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे चोरी के 17 लैपटॉप व 7 बाइक बरामद की गई है। मंगलवार को सभी बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
नोएडा जोन के डीसीपी राजेश एस ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस की टीम ने सोमवार देर रात सेक्टर-57 के पास रेडिसन होटल के सामने से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे चोरी के 17 लैपटॉप व सात बाइक बरामद की गई है। इनकी कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कालकाजी नई दिल्ली निवासी कन्हैया, गोविंदपुरी निवासी राजकुमार, अजय और ओमपाल के रूप में हुई है।बदमाशों ने बताया कि वे दिन में फैक्ट्रियों की रेकी करते हैं और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। हाल ही शहर के कई औद्योगिक सेक्टरों में चोरी की हैं। लैपटॉप व बाइक चुराकर सेक्टर-57 की एक बंद फैक्ट्री में छिपाकर रख लेते थे। बाद में डिमांड के आधार पर आम लोगों या दुकानों में बेचते थे।
गिरोह के सरगना पर 30 मुकदमे
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि गिरोह का सरगना कन्हैया है। इस पर दिल्ली- नोएडा में चोरी व लूट के 30 मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के बदमाश चोरी के लैपटॉप के पार्ट्स फ्फार मार्केट में बेचते हैं। वहीं, डिमांड के आधार पर बाइक व लैपटॉप भी कम कीमत पर एनसीआर व उसके बाहर के लोगों को बेचते हैं। राजकुमार व अजय के खिलाफ पांच और ओमपाल के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।