फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   392 youths get corona vaccines

392 युवाओं ने लगवाए कोरोना के टीके

Sun, 02 May 2021 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
392 youths get corona vaccines
नूंह। जिले में रविवार को 392 युवाओं ने कोरोना के टीके लगवाए। वहीं, 45 से अधिक उम्र के 442 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें से 19 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। जिला टीकाकरण अधिकारी बसंत दुबे ने बताया कि रविवार तक नूंह जिले में 40857 लोगों को पहली और 7586 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, अब तक कुल 48443 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को 392 युवाओं ने टीके लगवाए। नूंह सहित तावडू, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना और नगीना खंडों में टीकाकरण किया जा रहा है। ऐसे में युवा आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण कराकर टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। इसलिए पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। टीकाकरण कराने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अधिक बढ़ती है, जिससे हम संक्रमण से लड़ सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed