{"_id":"67a149373fa37845820aa5fa","slug":"380-accounts-linked-to-fiitjee-detected-police-begins-investigation-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida FIITJEE: फिटजी से जुड़े 380 खातों का पता चला, जांच शुरू; कोतवाली सेक्टर-58 में दर्ज है एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida FIITJEE: फिटजी से जुड़े 380 खातों का पता चला, जांच शुरू; कोतवाली सेक्टर-58 में दर्ज है एफआईआर
Tue, 04 Feb 2025 04:24 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 04 Feb 2025 04:24 AM IST
सार
सेक्टर-62 में चल रहे फिटजी कोचिंग सेंटर के बंद होने के बाद यहां पढ़ाई करने वाले 2 हजार से अधिक छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। जमा फीस को लेकर भी अभिभावकों में रोष है।
विज्ञापन
बंद फिटजी कोचिंग सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा सेक्टर-62 में फिटजी कोचिंग सेंटर बंद होने पर एफआईआर के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब तक फिटजी कोचिंग सेंटर से जुड़े 380 खातों की जानकारी मिली है। ये सभी खाते तीन प्राइवेट बैंक में हैं। इनमें एक प्राइवेट बैंक के 5 खातों में 60 लाख रुपये पुलिस को मिले हैं। पुलिस इन सभी खातों को फ्रीज कराने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बैंकों से पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
सेक्टर-62 में चल रहे फिटजी कोचिंग सेंटर के बंद होने के बाद यहां पढ़ाई करने वाले 2 हजार से अधिक छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। जमा फीस को लेकर भी अभिभावकों में रोष है। कोचिंग सेंटर के बंद होने के मामले में सेक्टर-58 और नॉलेज पार्क-3 थाने में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
सेक्टर-58 पुलिस ने फिटजी के एमडी डीके गोयल समेत 9 को नोटिस दिया था। कोचिंग सेंटर के पूर्व कर्मचारी के अलावा कोई और बयान दर्ज करवाने नहीं आया। इसके बाद अब पुलिस इनके अकाउंट को खंगाल रही है।
विज्ञापन
अभिभावकों का कहना है कि कंपनी फीस लेकर भाग सकती है। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-62 के कोचिंग सेंटर के 31 पूर्व टीचर और कर्मचारियों को बयान के लिए बुलाया है। इससे पहले पूर्व सेंटर प्रभारी रमेश बिटलिस ने अपने दर्ज करवाए बयानों में कई महीने से सैलरी नहीं मिलने और सेंटर की स्थिति के खराब होने की जानकारी दी थी। अब 31 अन्य कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ करेगी। इस मामले में 200 से अधिक अभिभावक अभी तक बयान दर्ज करवा चुके हैं।
धूल फांक रहा फिटजी सेंटर सिक्योरिटी गार्ड भी गायब
शहर के सेक्टर-62 स्थित फिटजी कोचिंग सेंटर अब धूल फांक रहा है। जहां करीब 2 हजार छात्र भविष्य को तराश रहे थे, आज वही सेंटर सुनसान पड़ा है। शुरुआती दिनों में मालिक समेत सभी स्टाफ के लोग गायब हो गए थे, लेकिन अब सिक्योरिटी गार्ड भी नदारद दिखे बच्चे के परिजन राजीव ने बताया खून पसीना एक कर बेटे का दाखिला कराया था, लेकिन अब वही फिटजी आज हम लोगों के खून पसीने की कमाई लेकर बैठा है।