फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   37 plots allotted through e-auction in Yamuna City, investment of Rs 700 crore to be made

Noida News: यमुना सिटी में ई-नीलामी से 37 भूखंड आवंटित, 700 करोड़ का होगा निवेश

Sat, 27 Sep 2025 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:11 PM IST
सार

नोएडा की यमुना सिटी में औद्योगिक भूखंडों के लिए निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। 37 भूखंडों के लिए 527 आवेदन मिले और ई-नीलामी के जरिए आवंटन किया गया। इससे 800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश और 4000 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

विज्ञापन
37 plots allotted through e-auction in Yamuna City, investment of Rs 700 crore to be made

विस्तार

यमुना प्राधिकरण के औद्योगिक भूखंड की रही मांग, 37 भूखंड के लिए मिले 527 आवेदन, 448 ई-नीलामी में हुए शामिल
विज्ञापन


फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एयरपोर्ट के शुरू होने की खबर के बीच निवेशक भी यमुना सिटी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। यही वजह है कि 8,000 वर्गमीटर तक के 37 औद्योगिक भूखंड लेने के लिए 527 लोगों ने आवेदन किया। इनमें से 448 आवेदकों को ई-नीलामी में शामिल होने का मौका मिला। शुक्रवार को ई-नीलामी से भूखंड आवंटित किए गए। इन भूखंड पर उद्योग लगाने के लिए करीब 700 करोड़ रुपये का निवेश यमुना सिटी में होगा। इससे करीब 3000 रोजगार सृजित होंगे।
यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह की निगरानी में निजी कंसल्टेंट फर्म ने ई-नीलामी की प्रक्रिया पूरी कराई। ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि सेक्टर-29, 32 और 33 में सामान्य श्रेणी में एमएसएमई, टॉय पार्क, अपैरल पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क की योजना में भूखंड के आवेदन आठ मई को खोले गए। 31 जुलाई तक चली प्रक्रिया में 527 आवेदनों में से निजी फर्म ने परीक्षण कर 448 को ई-नीलामी में शामिल किया। ई-नीलामी से 22 एमएसएमई भूखंड, दो भूखंड टॉय पार्क, आठ भूखंड अपैरल पार्क और पांच भूखंड हैंडीक्राफ्ट पार्क में आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


मेडिकल डिवाइस पार्क योजना, सेक्टर-28 में भी भूखंडों को लॉटरी से आवंटित किया गया है। इसमें 48 आवेदन यमुना प्राधिकरण को मिले थे। इसमें से 20 आवेदक पात्र मिले। इनमें 12 को भूखंड मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन निवेशक कैंसर केयर, तीन निवेशक रेडियोलोजी व इमेजिंग, एक निवेशक इम्प्लांट्स, तीन निवेशक एनेस्थेसिया व कार्डिओ रेस्पिरेटरी तथा तीन निवेशक इनविट्रो डायग्नोसिस के लिए उपकरणों का निर्माण करेंगे। आवंटियों को शुक्रवार को आवंटन पत्र भी सीईओ ने वितरित किए। सीईओ ने बताया कि इन निवेशकों द्वारा करीब 100 करोड़ का निवेश किया जाना है जिससे एक हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed