फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   37 medals including 10 gold medals won in Roller Sports Championship

Noida News: रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जीते 10 स्वर्ण समेत 37 पदक

Tue, 30 Sep 2025 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
37 medals including 10 gold medals won in Roller Sports Championship
नोएडा (संवाद)। जिले में 27 से 28 सितंबर तक हुई 11वीं जिला रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने 37 पदक जीते। इनमें 10 स्वर्ण, 15 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। जिला रोलर स्पोर्ट्स संघ के पदाधिकारियों ने सभी विजेताओं को बधाई दी। बच्चों के कोच सौरभ सिंह और अभिभावकों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

सेक्टर-46 स्थित भावानी शंकर देवस्वम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई इस प्रतियोगिता में 6 से 15 वर्ष तक के बच्चों ने सड़क, ट्रैक और रिंक की अलग-अलग रेस में अपनी गति और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया। दिलनूर कौर (6-8 आयु वर्ग) ने क्वॉड कैटेगरी में 2+डी रेस में स्वर्ण पदक और 3 लैप्स में कांस्य पदक जीता। लव कुमार (10-12 आयु वर्ग) ने 1 लैप (रिंक-1) में स्वर्ण, 1000 मीटर (रिंक-3) और रोड-1 लैप में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

अभ्या शर्मा (12-15 आयु वर्ग) ने 500+डी और रोड 1500 मीटर में दो स्वर्ण पदक जीते। मानिक्य मल्होत्रा (8-10 आयु वर्ग) ने 1 लैप+डी में स्वर्ण, 500+डी में कांस्य और 4 लैप्स में रजत पदक हासिल किए। इनके अलावा प्रिशा चाचान, शिवांश अग्रवाल, नक्षत्र तेवतिया, अथर्व यादववंशी, जिया चावला, अमायरा यादव, आश्का गाडिया, पलक मिश्रा और दक्ष वर्शनेय ने भी विभिन्न आयु वर्गों और कैटेगरी में रजत व कांस्य पदक टीम नोएडा की झोली में डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed