फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   3514 vehicle owners registered in BH series will have to provide information

Noida News: बीएच सीरीज में पंजीकृत 3514 वाहन स्वामियों को देनी होगी जानकारी

Mon, 24 Jun 2024 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
3514 vehicle owners registered in BH series will have to provide information
बीएच सीरीज में पंजीकृत 3514 वाहन स्वामियों को देनी होगी जानकारी
विज्ञापन


- अब राज्य सरकार के कर्मचारी नहीं करा सकेंगे बीएच सीरीज में पंजीकरण, वहीं 13 वाहनों के पंजीकरण भी होंगे निलंबित
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में बीएच सीरीज में पंजीकृत 3517 वाहन स्वामियों को अब परिवहन विभाग को इस बात की जानकारी देनी होगी कि वह वर्तमान में उसी जगह काम कर रहे हैं जहां वह अब तक कर रहे थे या उन्होंने नौकरी बदल दी है। विभाग की तरफ से ऐसा इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि अब इस सीरीज से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियमों के तहत इसका इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों ने अगर किसी ऐसी नई कंपनी में ज्वाइन किया है जिसका जीएसटी पंजीकरण चार से कम राज्यों में है तो इसकी जानकारी विभाग को देनी होगी। ऐसा होने पर वाहन स्वामी बीएच सीरीज के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। ऐसी स्थिति में उसे विभाग दूसरा सामान्य नंबर अलॉट कर देगा।

नए नियम के तहत राज्य सरकार का कोई भी कर्मचारी बीएच सीरीज के लिए पात्रता नहीं रखेगा। ऐसे में वर्तमान में जितने भी ऐसे कर्मचारी हैं जो राज्य सरकार के लिए काम करते हैं और पूर्व में बीएच सीरीज में पंजीकरण करा चुके हैं ऐसे कर्मचारियों को भी जानकारी देनी होगी। साथ ही सामान्य नंबर भी लेना होगा। इन्हें भी विभाग की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है। जिन्होंने दो वर्षों के बाद टैक्स ही जमा नहीं किया है। ऐसे करीब 13 वाहन हैं जिनपर साढ़े तीन लाख रुपये टैक्स बकाया है। टैक्स नहीं जमा करने पर विभाग इनका पंजीकरण निलंबित कर देगा। एआरटीओ सियाराम वर्मा ने बताया कि बीएच सीरीज के लिए नए नियमों का लोगों को पालन करना होगा। ऐसा नही करने वालों पर विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed