फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   350 bed ESI hospital to be built in Greater Noida

Noida News: ग्रेटर नोएडा में बनेगा 350 बेड का ईएसआई अस्पताल

Tue, 20 Feb 2024 03:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
350 bed ESI hospital to be built in Greater Noida
ग्रेटर नोएडा में बनेगा 350 बेड का ईएसआई अस्पताल
विज्ञापन

- डिस्पेंसरी और पुराने अस्पताल में भी बढ़ेंगीं सुविधाएं
फोटो---
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में फैक्ट्री और दूसरे उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) नया अस्पताल ग्रेटर नोएडा में बनाएगा। 350 बेड के इस अस्पताल के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। जमीन का फैसला होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा मौजूदा डिस्पेंसरी और ईएसआई अस्पताल में भी स्वास्थ्य सेवाएं अपग्रेड करने की तैयारी की जा रही है।
सोमवार को नोएडा स्थित ईएसआई अस्पताल के 73वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त चिकित्सा सेवाएं, ईएसआईसी डॉ. दीपिका गोविल ने यह जानकारी दी। नोएडा आंत्रप्रिन्योर्स एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में आयेाजित कार्यक्रम में डॉ. गोविल ने बताया कि नए अस्पताल के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्दी ही अस्पताल का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। इस अस्पताल के निर्माण के बाद ग्रेेटर नोएडा, जेवर, दादरी से नोएडा में इलाज कराने आने की दिक्कत दूर हो जाएगी। इसके अलावा नोएडा के अस्पताल और दूसरी डिस्पेंसरी में इलाज की सुविधाएं बढ़ाने पर काम होना है। हमारी कोशिश है कि मरीजों को रेफर नहीं करना पड़े। अधिकांश जरूरी इलाज ईएसआई अस्पताल में ही मरीजों को मिलें। नोएडा के अस्पताल में कीमोथेरेपी शुरू कराना इसी की शुरूआत है।
विज्ञापन

डॉ. गोविल ने बताया कि पेंशनर्स के लिए भी निगम अपनी पॉलिसी बनाई है। इससे इलाज के लिए पेंशनर्स भी पात्र हो जाएंगे। इससे ईएसआई अस्पताल का दायरा भी बढ़ेगा। वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किफायती और बेहतर इलाज भी मिल सकेगा। उनके लिए सालाना हेल्थचेक शिविर भी रहेंगे। उन्होंने अपील की कि उद्यमी अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा पर काम करें। इससे कर्मचारियों के साथ हादसों में घायल होने के केस कम हो पाएंगे। आयोजन के समय कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उनको ईएसआई अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी बताया गया। आयोजन के समय निदेशक डॉ. सोना बेदी और एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed