{"_id":"6ace4e873cad367b1c01d39f","slug":"350-athletes-showcased-their-prowess-at-the-roller-sports-championship-noida-news-c-23-1-lko1064-109088-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 350 खिलाड़ियों ने रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 350 खिलाड़ियों ने रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दिखाया दमखम
विज्ञापन
स्पीड स्केटिंग से लेकर स्केटबोर्डिंग और रोलर हॉकी तक की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित 12वीं जिला गौतमबुद्ध नगर रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 का मंगलवार को समापन हो गया। सूरजपुर स्थित ग्रेनो स्पीड स्केटिंग क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में करीब 350 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, गति और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप में स्पीड स्केटिंग की इनलाइन और क्वाड श्रेणियों के साथ स्केटबोर्डिंग, रोलर हॉकी, रोलर डर्बी, स्पीड स्लैलम और फ्रीस्टाइल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। बालक और बालिका खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतिस्पर्धा की। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अनुभव हासिल करने का अवसर मिला। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा ने कहा कि जिले में रोलर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों में खेल भावना विकसित करने के साथ उनकी प्रतिभा निखारने में भी मददगार हैं। इस मौके पर स्पीड चेयरमैन गडरू, मुख्य रेफरी तरंग सरकार, शशिकांत गुप्ता, रोशन शर्मा, देव पात्रा, गौरव शर्मा, तुषार, आदित्य तिवारी, सचिन कुमार, विक्रम, अनुराग पात्रा, शाहिद खान, सुरजीत, सौरभ और हैदर मौजूद रहे।
-- -- -- --
नितेश कुमार