फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   34 lakhs duped in the name of providing readymade garments franchise

Noida News: रेडीमेड गारमेंट्स की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 34 लाख ठगे

Thu, 16 Oct 2025 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
34 lakhs duped in the name of providing readymade garments franchise
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र स्थित आरडीसी राजनगर में रहने वाले कारोबारी भानू प्रताप से साइबर ठगों ने 34 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने कॉब कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित भानू प्रताप के मुताबिक उनकी प्राईम फोकस और एफिशिएंट क्विक सर्विस के नाम से दो फर्म हैं। इनमें रेडीमेड गारमेंट्स का कारोबार होता है। पीड़ित ने बताया कि नवंबर 2023 को उन्हें एक कॉलर ने कॉल किया और बताया कि रेडीमेट गारमेंट्स निर्माता कंपनी कॉब की वह फ्रेंचाइजी दिला सकता है। इसके लिए फिलहाल ऑफर भी है। मात्र 34 लाख रुपये, बैंकिंग और अन्य दस्तावेजों की औपचारिकता के बाद कॉब कंपनी की फ्रेंचाइजी मिल जाएगी। कॉलर ने कॉब कंपनी के कुछ दस्तावेज भी पीड़ित के मोबाइल पर भेजे। कॉलर की बातों पर विश्वास करके भानू प्रताप ने एक्सलटैक कंपनी के बैंक खाते में दो ट्रांजक्शन में 34 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके साथ ही अपने दस्तावेज भी ई-मेल और व्हाट्सएप के जरिए साझा किए। करीब डेढ़ वर्ष तक आरोपी उन्हें फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देता रहा। परेशान होने पीड़ित ने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि कॉलर ने रुपये वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी का मोबाइल भी बंद है। पीड़ित ने साइबर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, बैंक खातों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed