फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   330 benches established

Noida News: सभी वार्डों में नगर परिषद लगवा रही 330 बेंच

Sun, 02 Nov 2025 01:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 02 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
330 benches established
दादरी के लघु सचिवालय परिसर में लगवाए गए बेंच के साथ मौजूद नगर परिषद चेयरमैन व अन्य। स्त्रोत : न
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी नगर परिषद की ओर से शहर के सभी वार्डों में सार्वजनिक स्थानों पर बेंच लगवाई जा रही हैं। योजना के पहले चरण में नगर परिषद की ओर से 330 बेंच लगवाई जा रही हैं। इनमें से अधिकांश बेंच लगवाई जा चुकी हैं तथा शेष बेंच लगाने का कार्य जारी है। नगर परिषद की ओर से इस योजना पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
दादरी शहर में सुबह व शाम के समय काफी संख्या में लोग सड़कों पर सैर करते हैं। इनके अलावा, काफी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों के लिए पैदल ही बाजारों में आते हैं। अब तक शहर की सड़कों, गलियों के किनारे बेंच की सुविधा नहीं थी। निविदा प्रक्रिया को पूरा करते हुए पहले चरण में 330 बेंच शहर में लगवाई जा रही हैं ।
विज्ञापन

दादरी शहर में सुबह व शाम के समय काफी संख्या में लोग सैर करते हैं। शहर के हीरा चौक, पुरानी गोशाला चौक, बधवाना गेट सहित कई ऐसे चौराहे हैं, जहां काफी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। अब तक इन स्थानों पर बेंच न होने के कारण इन लोगों को जमीन पर ही बैठना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed