{"_id":"68bc8298b0b3dfb1060edc85","slug":"33-thousand-volt-wire-and-pole-fell-equipment-burnt-na-news-c-5-1-drn1027-782483-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 33 हजार वोल्ट का तार और खंभा गिरा, उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 33 हजार वोल्ट का तार और खंभा गिरा, उपकरण जले
विज्ञापन
क्षेत्र के शाहपुर में शनिवार दोपहर अचानक 33 हजार वोल्ट के बिजली के तारों से चिंगारी उठी जिससे फाल्ट हो गया। एक खंभा गिर गया। तार एक मकान की छत के कोने पर भी गिरा। इससे मीटर समेत कई उपकरण जल गए।
भगवानपुर बिजली घर से गुजरने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन शाहपुर निवासी इसरत के मकान के पास से गुजर रही है। शनिवार दोपहर अचानक लाइन में फाल्ट होने से बिजली का खंभा लाइन सहित नीचे गिर गया। इससे कई उपकरण और अन्य सामान जल गया। मालिक ने तुरंत ऊर्जा निगम के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे विभाग के अधिकारियों ने बिजली के खंभे और तारों को ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई।
बताया गया है कि थोड़ी ही देर पहले आसपास बच्चे भी खेल रहे थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ऊर्जा निगम के अधिशासी अधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत टीम को मौके पर भेजा गया और फाल्ट को ठीक कर दिया गया। अब क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दी गई है।