{"_id":"5c0d578cbdec22416a475962","slug":"31544378252-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी 12 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी 12 खिलाड़ी
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी 12 खिलाड़ी
फरीदाबाद। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से गांव मेवला महाराजपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ट्रायल प्रतियोगिता में प्रदेश की 65 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर इनमें से 20 खिलाड़ियों का चयन दूसरे सत्र के लिए किया गया है। इनमें से 12 खिलाड़ी जनवरी 2019 में नेपाल में होने वाली महिला एशियन कबड्डी चैंपयिनशिप में हिस्सा लेंगी।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव बीएस चपराना ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल महिला खिलाड़ियों के लिए है। रविवार को गांव मेवला महाराजपुर में आयोजित ट्रायल प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब 65 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले सत्र में 20 खिलाड़ियों का चयन दूसरे सत्र के लिए किया गया है। दूसरा और अंतिम मुकाबला तीन जनवरी को मेवला महाराजपुर में होगा। इनमें से 12 खिलाड़ियों का चयन नेपाल में 11 से 13 जनवरी को होने वाली महिला एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इस प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, ताईवान, पाकिस्तान और नेपाल की महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।