{"_id":"5bd650efbdec22697a0f3dd3","slug":"31540772079-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ग्रेजुएशन में कटऑफ से नहीं, योग्यता परीक्षा से मिलेगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ग्रेजुएशन में कटऑफ से नहीं, योग्यता परीक्षा से मिलेगा दाखिला
Updated Mon, 29 Oct 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ पेज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण
---------------------------
अब ग्रेजुएशन में कटऑफ से नहीं, योग्यता परीक्षा से मिलेगा दाखिला
केंद्र की योजना, सभी विषयों में कॉमन एबिलिटी टेस्ट से तय होगी मेरिट सीट
सीमा शर्मा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में कटऑफ का झंझट खत्म करना चाहती है और उसकी जगह योग्यता परीक्षा के आधार पर दाखिला देने की तैयारी में है। इसका मकसद पिछड़े व छोटे शहरों के छात्रों को भी बड़े शहरों के विश्वविद्यालयों में दाखिले का मौका उपलब्ध कराना है। सरकार के एग्जाम रिफॉर्म के सुझाव पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) इस पर काम कर रहा है। इस प्रक्रिया को अगले सत्र से लागू करने की योजना है।
सरकार की योजना है कि जेएनयू की तर्ज पर डीयू जैसे विश्वविद्यालयों में भी पिछड़े इलाकों के छात्र दाखिला ले सकें, लेकिन इसमें हाई कटऑफ एक बड़ी बाधा है। सरकार पर कटऑफ कम करने भारी दबाव रहता है। इसी कारण सरकार एग्जाम रिफॉर्म के जरिये दाखिला नियमों में भी बदलाव करना चाहती है। इसमें ऑर्ट्स, कॉमर्स और साइंस सहित सभी विषयों में कॉमन एबिलिटी टेस्ट की सिफारिश की है, ताकि कोई भी छात्र मेरिट के आधार पर मनपसंद कॉलेज में दाखिले ले सके।