{"_id":"5b7c40ea42c792465c2c9b51","slug":"31534869738-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस कुतों ने गर्भवती महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस कुतों ने गर्भवती महिला
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 माह की गर्भवती को लावारिस कुत्तों ने दौड़ाया
सेक्टर-137 स्थित अजनारा डेफोडिल सोसायटी में सोमवार रात हुई घटना
गिरने से महिला को हल्की चोटें आईं, प्राधिकरण की लापरवाही पर लोग आक्रोशित
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान हैं। रोजाना सेक्टर और सोसायटी में घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सेक्टर-137 स्थित अजनारा डेफोडिल सोसायटी में सोमवार रात लावारिस कुत्तों के झुंड ने 7 माह की गर्भवती महिला को दौड़ा लिया। सड़क गिरने की वजह से महिला को हल्की चोटें आई हैं।
सोसायटी के उपाध्यक्ष आलोक पाण्डेय ने बताया कि कुत्तों के हमले से महिला भयभीत है। घटना के बाद अस्पताल में उसकी जांच कराई गई। डॉक्टर के अनुसार बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बाद से निवासियों में रोष है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और प्राधिकरण से अनुरोध किया गया कि लावारिस कुत्तों को सोसायटी से बाहर किया जाए। अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन और निवासियों ने मेंटेनेंस एजेंसी से लावारिस कुत्तों को सोसायटी से बाहर करने की मांग की है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों सुपरटेक ईकोसिटी में लावारिस कुत्ते ने एक बच्चे को काट लिया था। जिस पर सोसायटी के लोगों ने हंगामा किया था। लोगों ने एसपीसीए की मदद से कुत्तों को पकड़ भी लिया था लेकिन सोसायटी में ही कुत्तों को खिलाने-पिलाने वालों ने अवरोध डाला। काफी विवाद के बाद कुत्ते छोड़ने पड़े थे। इस मामले की शिकायत सोसायटी के लोगों ने थाना सूरजपुर में की थी।