फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले पिनगवां पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया एक फरार

लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले पिनगवां पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया एक फरार

Sun, 08 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले पिनगवां पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया एक फरार
खंडहर में लूट की योजना बनाते दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पुन्हाना। लूटपाट व अन्य वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पिनगवां पुलिस गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीसरे आरोपी की भी तलाश शुरू कर दी है।

पिनगवां थाना प्रभारी सूरज चावला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी की करीब तीन बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से पिनगवां-पुन्हाना रोड पर एक खंडहर पड़े मकान के पास खड़े होकर किसी लूटपाट को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल सुखराम की अगुवाई में एक टीम का गठन कर उक्त स्थान पर छापेमारी की गई। हालांकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, लेकिन मौके से दो बदमाशों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से दो चोरी की मोटरसाइकिल, एक लोहे की रोड बरामद की गई है। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम मुकीम निवासी ग्यासनियां बास थाना फिरोजपुर झिरका और दूसरे ने अपना नाम सोहेल निवासी लाड़मका राजस्थान बताया है। जबकि जुब्बी नाम का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed