फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नो कैश, मशीन खराब के बोर्ड ने खूब दौड़ाया

नो कैश, मशीन खराब के बोर्ड ने खूब दौड़ाया

Wed, 18 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
नो कैश, मशीन खराब के बोर्ड ने खूब दौड़ाया
नो कैश, मशीन खराब के बोर्ड ने खूब दौड़ाया
विज्ञापन

पलवल।
देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से एटीएम मशीनों व बैंकों में चल रही नकदी किल्लत बुधवार को पलवल जिले में भी देखने को मिली। एटीएम में कैश उपलब्ध न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लोग एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे एटीएम पर जाते और कैश न मिलने पर खीझते बाहर निकलते दिखे। मशीनों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी लोगों को आते देख दूर से हाथ हिला कैश न होने की जानकारी देने में लगे रहे। कई एटीएम मशीनों के शटर ही बंद मिले।
गर्मी के इस मौसम में बुधवार को लोग कैश पाने के लिए एटीएम मशीनों पर दिनभर भटकते दिखाई दिए। जिले में यदि देखा जाए तो पलवल, हथीन, होडल व हसनपुर में करीब 100 एटीएम मशीनें हैं। इनमें बैंकों के अंदर तथा बाहर सार्वजनिक स्थानों पर एटीएम लगी हुई हैं। इनमें से अधिकांश पर हालांकि पहले भी कैश की किल्लत रही है। खासकर हथीन व हसनपुर क्षेत्र में। फिर भी लोग इधर-उधर दूसरी एटीएम मशीनों से कैश निकालकर काम चला लेते थे, लेकिन बुधवार को अधिकांश एटीएम कैश नहीं है की कागजी पट्टियों से लबरेज मिले।
विज्ञापन


ये रहे खाली एटीएम
पलवल में महर्षि दयानंद चौक स्थित एसबीआई, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक, आंध्रा बैंक, रसूलपुर व सोहना रोड स्थित इंडिकैश का एटीएम, मीनार गेट के पास एक्सिस बैंक, बाल भवन के सामने आईसीआईसीआई, कमेटी चौक स्थित एसबीआई, जवाहर नगर कैंप मार्केट स्थित आईसीआईसीआई व एक्सिस, रेलवे स्टेशन के पास एक्सिस, एचडीएफसी बैंक तथा न्यू कॉलोनी में एचडीएफसी के एटीएम में कैश नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार जा-जाकर चेक किया कैश
एटीएम मशीनों पर कैश निकालने के लिए भटक रहे राजेंद्र, सुनील गुप्ता, संदीप, मनोज, मोनू व राजरानी और लता ने बताया कि वे शहर में कई एटीएम मशीन पर हो आए हैं, लेकिन किसी में कैश नहीं है। सुबह से कई बार एटीएम बूथ पर जा चुके हैं। कैश न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इस मामले में एक बैंक के प्रबंधक ने कहा कि कैश की पीछे से किल्लत चल रही है। आरबीआई से कैश नहीं आ रहा है। इस कारण दिक्कत आ रही है। दो से तीन दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। एटीएम में कैश आ जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed