फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फाइनेंस कर्मचारी से हथियार के बल पर लूटी नगदी

फाइनेंस कर्मचारी से हथियार के बल पर लूटी नगदी

Fri, 13 Apr 2018 07:08 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मचारी से हथियार के बल पर लूटी नगदी
फाइनेंस कर्मचारी से हथियार के बल पर लूटी नगदी
विज्ञापन

- ऋण की उगाही के लिए गांव सुबासेड़ी जा रहा था पीड़ित
- एक टैब, दो मोबाइल, एक बायोमैट्रिक मशीन भी ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू।
उपमंडल के गांव सुबासेड़ी में ऋण की उगाही के लिए आए भारत फाइनेंसियल इंक्लूजन लिमिटेड की धारूहेड़ा ब्रांच के एक कर्मचारी पर बाइक सवार बदमाशों ने रॉड से हमला कर और तमंचा दिखाते हुए 40 हजार रुपये की नगदी, टैब, दो मोबाइल, एक बायोमेट्रिक मशीन सहित लोन के जरूरी कागजात लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।

राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव काहरिका निवासी महाबीर ने बताया कि वह भारत फाइनेंसियल इंक्लूूजन कंपनी की धारूहेड़ा शाखा में पिछले एक महीने से कार्यरत है। यह कंपनी ग्रामीण व शहरी महिलाओं का ग्रुप बनाकर स्वयं रोजगार के लिए ऋण प्रदान करती है। वह ग्रुप बनाने व ऋण रिकवरी का कार्य करता है। 9 अप्रैल को वह बाइक पर गांव रानियाकी में ऋण रिकवरी के लिए गया था। 40 हजार रिकवरी करने के बाद वह गांव सुबासेड़ी में ऋण की रिकवरी के लिए निकल गया। जब वह सुबासेड़ी के जंगल में पहुंचा तो आगे पीछे से दो बाइकों पर अज्ञात बदमाश आए। एक बाइक सवार बदमाश ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसके बाद वह नीचे गिर गया। उसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार बदमाशों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उनमें से एक बदमाश ने उसके ऊपर तमंचा लगा दिया। जिसके बाद आरोपी बैग में रखे 40 हजार रुपये, टैब, दो मोबाइल, एक बायोमैट्रिक मशीन सहित लोन के जरूरी कागजात सहित लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed