फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ब्रिटेन, यूएई, स्पेन समेत कई देशा में दाऊदी की संपति-Business

ब्रिटेन, यूएई, स्पेन समेत कई देशा में दाऊदी की संपति-Business

Sat, 03 Feb 2018 08:36 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन, यूएई, स्पेन समेत कई देशा में दाऊदी की संपति-Business

विज्ञापन
दाऊद की भारत, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन समेत कई देशों में संपत्ति

भारतीय अधिकारियों की ओर से तैयार डोजियर में खुलासा

एजेंसी

लंदन।
भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी और 1993 मुंबई बम धमाके के आरोपी अंडरवर्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति भारत के अलावा ब्रिटेन, स्पेन, यूएई, मोरक्को, तुर्की, साइप्रस और ऑस्ट्रेलिया में फैली हुई है। द टाइम ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। यह रिपोर्ट एमसी-माफिया : ए जर्नी थ्रू ग्लोबल क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड नाम की किताब के लेखक मिशा ग्लेनी के इंटरव्यू पर आधारित है। यह किताब दाऊद समेत समेत कई वैश्विक अपराधियों पर लिखी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक मैच फिक्सिंग और उगाही के आरोपी दाऊद की ब्रिटेन के मिडलैंड्स और दक्षिणी-पूर्वी इलाके में कई संपत्तियां हैं। कई देशों में उसकी दौलत का साम्राज्य फैला हुआ है। भारतीय अधिकारियों की ओर से तैयार डोजियर में खुलासा किया गया है। ब्रिटेन के कंपनीज हाउस एंड लैंड रजिस्ट्री के रिकॉर्ड और पनामा पेपर्स का अध्ययन करके यह डोजियर तैयार किया गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डी कंपनी के नाम से कुख्यात दाऊद का नेटवर्क पाकिस्तान और भारतीय सीमा से ड्रग की तस्करी करता है। वह ड्रग्स को मुंबई बंदरगाह के जरिये यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बेचता है। माना जाता है कि वह पाकिस्तान में छिपा है। इसमें आगे बताया गया है कि वैश्विक आपराधिक गिरोह ब्रिटेन का बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं। दाऊद ब्रिटेन का इस्तेमाल मनी लांड्रिंग के लिए करता है। एसेक्स और कैंट में उसकी कई संपत्तियां हैं। लेखक के मुताबिक कानून की कमजोरियों के चलते दाऊद जैसे अपराधी फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकबाल मिर्ची की भी संपत्ति
अखबार के हाथ में आए दस्तावेजों के मुताबिक इब्राहिम के दाहिने हाथ माने जाने वाले मोहम्मद इकबाल मिर्ची मेनन की भी ब्रिटेन में कई संपत्ति है। इसमें होटल, घर, टावर और हवेलियां शामिल हैं। ये दक्षिणी पूर्वी इंग्लैंड के दूरदराज के इलाकों में है। मेनन भी 1993 बम धमाकों का संदिग्ध है। वह मुंबई धमाके के बाद लंदन भाग गया था, लेकिन भारत सरकार उसका प्रत्यर्पण नहीं करा सकती है। उस पर कभी कोई आरोप साबित नहीं हुआ और लंदन में ही 2013 में दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

ब्रिटेन सरकार ने शुरू की कार्रवाई
ब्रिटेन ने पिछले हफ्ते एक नया अघोषित संपत्ति नियम पारित किया। इसके बाद ऐसी संपत्ति पर कार्रवाई की जा सकेगी। ब्रिटेन के सुरक्षा मामलों के मंत्री बेन वालेस के मुताबिक सरकार सच के बेहद करीब है। सरकार पूरी ताकत से अपराधियों को गिराने में लगी है। इस कानून के मुताबिक संदिग्ध लोगों को अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी देनी होगी। ब्रिटेन की एक रिपोर्ट के मुताबिक वहां हर साल 90 अरब पाउंड की मनी लांड्रिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed