{"_id":"61d35a01a3c40854995e330e","slug":"3068-teenagers-got-vaccinated-on-the-first-day-noida-news-noi624953584","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 3068 किशोरों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 3068 किशोरों को लगा टीका
विज्ञापन
नोएडा। जिले में किशोरों का टीकाकरण शुरू हो गया। पहले दिन 3068 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
टीकाकरण के पहले दिन केंद्रों पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक इन केंद्रों पर ज्यादातर किशोर अभिभावकों संग पहुंचे थे। केंद्रों पर 99 फीसदी स्लॉट की बुकिंग के आधार पर टीके लगाए गए। हालांकि कुछ जगह किशोर बिना स्लॉट टीकाकरण के लिए भी पहुंचे थे।
सोमवार को जिले में 102 सरकारी केंद्रों पर कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें से 27 सरकारी केंद्रों पर 15 से 18 वर्षीय किशोरों का टीकाकरण हुआ। सरकारी केंद्रों पर कुल 17054 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसमें से 18 वर्ष से अधिक के 4484 लोगों को पहली डोज और 9502 को दूसरी डोज भी मिली। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 1,15,592 किशोरों को 15 जनवरी तक पहली डोज देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
टीके के बाद ली सेल्फी, सोशल मीडिया पर साझा किए अनुभव
पहली बार कोरोना से बचाव काटीका ले रहे किशोरों में उत्साह एवं चिंता दोनो नजर आए। सुबह 8 बजे से ही सेक्टर-30 चाइल्ड पीजीआई, सेक्टर 44 महामाया स्कूल, सेक्टर 3 एस्टर स्कूल समेत अन्य केंद्रों में किशोरों का पहुंचना शुरू हो गया। कुछ केंद्रों पर किशोर दोस्तों के ग्रुप संग टीकाकरण कराते नजर आए। उन्होंने टीके लगवाने के साथ ही सेल्फी ली और टीकाकरण के अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए। सेक्टर-12 से टीकाकरण कराने आए मुस्कान, अंकुश, आयुष एवं विपुल ने बताया कि वह एक ही सेक्टर में रहते हैं। टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह है। सभी ने साथ स्लॉट बुक हैं अपनी अपनी बारी का इंतजार कर हमने टीकाकरण करवाया और इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए सेल्फी भी ली हैं।
विज्ञापन
सरकारी केंद्रों पर दिखी भीड़
सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ नजर आई। यहां अलग अलग लाइनों में किशोर और व्यस्क का टीकाकरण जारी रहा। वहीं कुछ केंद्रों पर सिर्फ किशोरों का टीकाकरण स्लॉट होने के कारण कम लोग रहे। यहां दोपहर बाद सन्नाटा नजर आने लगा। सेक्टर-44 महामाया स्कूल में सुबह 9 से 11 बजे के बीच किशोर टीकाकरण कराते नजर आए। वहीं 1 बजे से यहां सन्नाटा छाने लगा। 1 से 4 बजे के बीच कुछ कुछ समय के अंतराल पर यहां इक्का दुक्का किशोर टीकाकरण कराते नजर आए। यहां दोपहर 2 बजे तक 61 किशोरों ने टीकाकरण करवाया। स्वास्थ्य कर्मी तब्बसुम ने बताया कि वह 400 वैक्सीन की डोज लाई गई थी। सेक्टर-30 जिला अस्पताल एवं चाइल्ड पीजीआई परिसर में किशोरों एवं व्यस्कों के लिए अलग अलग लाइनें लगी। जहां व्यस्कों की टीकाकरण लाइन दोपहर बाद तक बेहद लंबी नजर आई। वहीं किशोरों की लाइन अपेक्षाकृत बेहद छोटी रही। दोपहर 2.30 तक यहां करीब 50 किशोरों का टीकाकरण हो चुका था। बिसरख अस्पताल में टीके लगवाने आए किशोर सुई के डर से परेशान नजर आए। जिन्हें अस्पताल स्टाफ एवं अभिभावकों ने काफी समझा बुझाकर टीके लगवाए।
लंबे समय से वैक्सीन लगवाने का इंतजार कर रही थीं। वैक्सीन लगवाने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। मैं बेहद उत्साहित हूं। - नेहा (17)
कोरोना को हराना काफी जरूरी है। वैक्सीन जब तक नहीं लगेगी तब तक हम सुरक्षित नहीं हैं इसलिए वैक्सीन जरूर लगवाएं।- शांभवी (15)
मैने अपनी पहली वैक्सीन डोज बिसरख अस्पताल में ले ली है। पहली डोज लेकर बेहद उत्साहित हूं। कोई दिक्कत नहीं हुई है।- ऐश्वर्या (15)