Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   30,000 students will take the high school and intermediate practical examinations.

Noida News: 30 हजार छात्र देंगे हाईस्कूल और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा

Tue, 24 Nov 2026 06:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
30,000 students will take the high school and intermediate practical examinations.
20 से 28 जनवरी तक दूसरे चरण में होंगी परीक्षाएं, एक जनवरी से ऑनलाइन अपलोड होंगे आंतरिक मूल्यांकन के अंक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिले में दूसरे चरण के तहत 20 से 28 जनवरी तक परीक्षाएं होंगी। कार्यक्रम जारी होने के बाद माध्यमिक विद्यालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इनमें राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी। इनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखनी होगी। जरूरत पड़ने पर इसे बोर्ड या संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराना होगा। परीक्षा में करीब 30 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
पहली बार हाईस्कूल में विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर होंगी। इन विषयों का मूल्यांकन आंतरिक मूल्यांकन और परियोजना कार्य के आधार पर किया जाएगा। वहीं, विज्ञान और गृह विज्ञान की 30-30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं बोर्ड आयोजित करेगा।
विज्ञापन

हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इनमें नैतिक शिक्षा, योग, खेल और शारीरिक शिक्षा के अंक भी शामिल होंगे। इंटरमीडिएट के इन विषयों के प्राप्तांक भी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए वेबसाइट एक जनवरी 2027 से सक्रिय होगी। विद्यालयों को निर्धारित समय में सभी विद्यार्थियों के अंक अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं
जिले के विद्यालयों में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। इसके बाद कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होंगी। सभी परीक्षाएं विद्यालय के प्रधानाचार्यों की देखरेख में कराई जाएंगी। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा की जानकारी और व्यवस्था के लिए अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा। बोर्ड का कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यालयों ने तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया है।

जनपद में 59 केंद्रों पर परीक्षाएं कराई जानी हैं। दूसरे चरण में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। उड़नदस्ते बनाए जाएंगे, जो परीक्षा के दौरान कॉलेजों में व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
— चंद्रशेखर, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed